भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रियंका बनी साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री

प्रियंका बनी साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री

0
Priyanka new bhojpuri actress
Priyanka new bhojpuri actress

साल २०१३ कि सबसे हिट फिल्मो में से एक रही निर्देशक राज कुमार आर पाण्डेय की फ़िल्म जीना तेरी गली में से भोजपुरिया परदे पर कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका पंडित को साल २०१३ का सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। कांदिवली में आयोजित प्रेस मिडिया अवार्ड समारोह में उन्हें फ़िल्मी दिग्गजों कि मौजूदगी में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। मूलतः उत्तर प्रदेश लेकिन गुजरात में पली बढ़ी प्रियंका ने अपने अभिनय कि शुरुवात कि थी गुजराती फिल्मो से। कई गुजरती फिल्मो में अपनी अदाकारी से दर्शको का मन मोह लेने वाली प्रियंका आखिरकार अपनी मातृभाषा कि ओर रुख किया। सिर्फ अच्छी फिल्मे करने कि ही मंशा रखने वाली प्रियंका जल्द ही निर्देशक अरविन्द चौबे कि फ़िल्म जानेमन में दिखेंगी। इस फ़िल्म में उनके साथ होंगे खेसारी लाल यादव व विराज भट्ट। इसके अलावा भी उन्होंने दो और बड़ी फिल्मे साइन कि है। बहरहाल, प्रियंका ने अपने आगमन के साथ ही भोजपुरिया दर्शको का दिल जीत लिया है।

प्रियंका बनी साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version