भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्‍म नरसिम्‍हा का मुहूर्त

प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्‍म नरसिम्‍हा का मुहूर्त

0
प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्‍म नरसिम्‍हा का मुहूर्त

भोजपुरी फ़िल्म न्यूज़ : निर्देशक सुजीत सिंह की भोजपुरी फिल्‍म नरसिम्‍हा ( Bhojpuri Film Narsimha) का  मुहूर्त आज मुंबई में संपन्‍न हो गया। इस फिल्‍म में लीड रोल में प्रिंस सिंह राजपूत हैं

जिन पर फिल्‍म नरसिम्‍हा के गाने को फिल्‍माया गया। फिल्‍म में गाने की कोरियोग्राफी संजय कोर्वे ने की है। इस फिल्‍म में लूलिया गर्ल निधी झा भी नजर आने वाली हैं। निधी झा गेस्‍ट एपीयरेंस में फिल्‍म में नजर आयेंगी। ‍

प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्‍म नरसिम्‍हा का मुहूर्त
प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्‍म नरसिम्‍हा का मुहूर्त

लॉयलटेक प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्‍म नरसिम्‍हा को लेकर अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत काफी उत्साहित नजर आये। गाने की शूटिंग के बाद उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ‘नरसिम्‍हा’ एक बेहतरीन पटकथा वाली फिल्‍म है। मेरे खुशनसीबी है कि मेरे हिस्‍से यह फिल्‍म आयी है। आज हमने गाने की शूटिंग की, जिसमें खूब मजा आया। इसके साथ ही फिल्‍म का मुहूर्त भी संपन्‍न हो गया। जल्‍द ही हम इसकी शूटिंग में बिजी हो जायेंगे। सुजीत सिंह अच्‍छे निर्देशक हैं। उनके साथ काम करने में खूब मजा भी आने वाला है।

भोजपुरी सिनेमा के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

वहीं, निधी झा ने भी फिल्‍म को अलग बताया और कहा कि यह फिल्‍म जिस जोनर की है, वो दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। इस फिल्‍म का पार्ट बनकर मैं खुश हूं।

फिल्‍म नरसिम्‍हा के निर्माता एम ए खान और रमेश यादव हैं।फिल्‍म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संगीतकार ओम ओझा हैं।

फिल्‍म नरसिम्‍हा के मुख्य कलाकार

फिल्‍म में प्रिंस सिंह राजपूत के साथ रूपा सिंह, अर्सी सिंह, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, देव सिंह, अमित शुक्‍ला, धामा वर्मा, सुशील सिंह, लोटा तिवारी, उमेश सिंह, बाल गोविंद, माया यादव, हीराज शर्मा, अभिषेक पांडे गोलू, सागर पांडे, अर्पित मिश्रा, साहिल सिंह (बाला कलाकार) और इमरान अली नजर आने वाले हैं। छायांकन महेश वैकट है।

ध्यान दीं: भोजपुरी न्यूज़ ( Bhojpuri News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े खातिर जोगीरा के फेसबुक पेज लाइक करीं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version