भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पवन सिंह के हाथों लांच हुआ मिशन पाकिस्तान का टीजर प्रिन्स सिंह...

पवन सिंह के हाथों लांच हुआ मिशन पाकिस्तान का टीजर प्रिन्स सिंह राजपूत के जन्मदिन पर

0
प्रिन्स सिंह राजपूत का जन्मदिन
प्रिन्स सिंह राजपूत का जन्मदिन

अभिनेता प्रिन्स सिंह राजपूत का जन्मदिन मुंबई के एक क्लब में धूमधाम से मनाया गया। केक काटने के बाद भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के हाथों से भोजपुरी फ़िल्म मिशन पाकिस्तान का टीजर लॉन्च किया गया।

बर्थडे पार्टी में आये हुए सभी दिग्गज व गणमान्य जनों ने जहाँ प्रिन्स सिंह राजपूत को जन्मदिन की बधाई दीं वहीं टीज़र देखकर सभी ने प्रिन्स की प्रशंसा की और फ़िल्म के सफल होने की कामना भी की। जन्मदिन के शुभ अवसर पर पवन सिंह, सुरेन्द्र पाल, रूपा सिंह, सोशल वर्कर व राजनेता पिन्टू भईया, बबलू गुप्ता, रिंकू जी सरदार, आनंद कुमार, चुन्नू भईया, प्रदीप भईया, अनिल काबरा, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, धीरज पंडित, दिलीप गुलाटी, जगदीश शर्मा, प्रेमांशु सिंह, दीपक जैन, मनोज सिंह, अनिल यादव, अयाज़ खान, अनूप लोटा तिवारी, राजू सिंह माही, नीरज गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, राम देवन, रितिका शर्मा, आँचल सोनी, रितू पांडेय, सुरेंद्र मिश्रा, उदय भगत, पवन कंदु, रमजान, दीपक दीवाना तथा मिशन पाकिस्तान की पूरी टीम मौजूद थे।

नानक प्रोडक्शन हाउस प्रस्तुत फ़िल्म मिशन पाकिस्तान के निर्माता मनप्रीत सिंह हैं। फिल्म के प्रस्तुतकर्ता भूपेन्द्र विजय सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक व संगीतकार रमाकांत प्रसाद हैं। फिल्म की उम्दा कथा, पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखा है।

सिनेमा के रुपहले परदे की सफल रोमांटिक जोड़ी प्रिन्स राजपूत और रूपा सिंह को एक साथ देखना दर्शक बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में भी उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब रोमांचित करेगी। यह सस्पेंस और थ्रिल से भरी एक दमदार एक्शन पैक्ड मनोरंजक फिल्म है। जिसका कर्णप्रिय संगीत लोगो को झूमने पर मजबूर कर देगा। उल्लेखनीय है कि प्रिन्स राजपूत ने अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय का जौहर दिखाया है। जिससे दर्शकों में उनकी अलग छवि बनी हुई है। फिल्म मिशन पाकिस्तान सहित उनकी और भी कई फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version