भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म कबहु सांच कबहूं आंच का पोस्ट प्रोडक्शन सम्पन्न

भोजपुरी फिल्म कबहु सांच कबहूं आंच का पोस्ट प्रोडक्शन सम्पन्न

0
भोजपुरी फिल्म कबहु सांच कबहूं आंच का पोस्ट प्रोडक्शन
भोजपुरी फिल्म कबहु सांच कबहूं आंच का पोस्ट प्रोडक्शन

दिशा एंटरटेनमेन्ट एवं एकाग्र एंटरटेनमेन्ट के संयुक्त बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म कबहु सांच कबहूं आंच का पोस्ट प्रोडक्शन पिछले दिनों सी.के. स्टूडियो, अंधेरी पश्चिम, मुंबई में सम्पन्न हो गया।

यह फिल्म शीघ्र ही सेंसर के लिए भेजी जाएगी। गांव के सरपंच का पुत्र बंशी एक अनाथ आश्रम में रहने वाली लड़की से प्यार करता है और अपने प्यार को विवाह के बंधन में बांधने के लिए अपना घर-परिवार छोड़ देता है। दोनों का प्यार शादी के रिश्ते में कैसे अंजाम पाता है, यही इस फिल्म की कहानी है।

फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है अजय मधुकर, अंकिता ठाकुर, दलपत सिंह पेमावत और आइटम क्वीन सीमा सिंह ने।

ऐक्शन, रोमांस और काॅमेडी से भरपूर इस पारिवारिक भोजपुरी फिल्म कबहु सांच कबहूं आंच का निर्मण संयुक्त रूप से अजय मधुकर, दलपत सिंह पेमावत और प्रीत सिंह ने किया है।

फिल्म के निर्देशक अजीत कुमार, लेखक बाबर अली खान, छायाकार शुभम नेगी और सह-निर्माता अभिषेक चैहान हैं। इसमें ऐक्शन हेम जंग लिम्बू, नृत्य नितिन, गीत बाबर अली और संगीत असलम मिर्जापुरी का है।
इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखण्ड, चण्डीगढ़, अम्बाला और पंचकुला में की गई है।

मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म में नौ गाने हैं, जिसे इन्दू सोनाली, अलका झा और प्रियंका सिंह ने मधुर स्वर दिया है।

Post production of Bhojpuri film Kabhu Saach Kabhu aanch

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version