भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पूनम दुबे करेंगी रंगदारी यश कुमार के साथ

पूनम दुबे करेंगी रंगदारी यश कुमार के साथ

0
poonam dubey and yash kumar in bhojpuri film rangdari tax
poonam dubey and yash kumar in bhojpuri film rangdari tax

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन श्री प्रकाश शुक्ला के जीवन पर आधारित भोजपुरी फ़िल्म रंगदारी टैक्स जिस में पूनम दुबे मुख्य भूमिका हैं, 17 फ़रवरी को रिलीज़ किया जा रहा है। निर्देशक पराग पाटिल हमेशा ही एक अलग तरह की सिनेमा लेकर लोगो के बिच आते है और इस बार भी वे भोजपुरी फ़िल्म रंगदारी टैक्स को एक अलग अंदाज में लोगो के बीच लेकर आ रहे है।

इस फ़िल्म के पोस्टर में भोजपुरी फिल्मो के एक्शन स्टार यश कुमार मिश्रा नजर आ रहे है जो इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे है और एक माफिया के किरदार में नजर आएँगे जो उनके दर्शको के लिए यश का एक अलग रूप देखने जैसा होगा। फ़िल्म में यश के अपोजिट पूनम दुबे रंगदारी करते नजर आने वाली है। फ़िल्म में एक्शन भी धमाकेदार है, इस फ़िल्म की चर्चा काफी समय से चल रही है यानि अब भोजपुरिया हीरोइन पूनम दुबे पूरी तरह रंगदार बन कर यश कुमार के साथ रोमांस भी करते नजर आने वाली है बड़े पर्दे पर। आज कल यश कुमार भोजपुरी फिल्म रुद्रा की शूटिंग गुजरात के संजान में कर रहे है जिस का प्रचार प्रसार संजय भूषण पटियाला द्वारा किया जा रहा है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version