भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पायस पंडित और दिनेशलाल यादव निरहुआ एक साथ

पायस पंडित और दिनेशलाल यादव निरहुआ एक साथ

0
पायस पंडित और दिनेशलाल यादव निरहुआ
पायस पंडित और दिनेशलाल यादव निरहुआ

भोजपुरी सिनेमा की सिनेतारिका पायस पंडित को अब जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ का साथ मिला गया है। जी हाँ, पायस पंडित ने अभी हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म साईन की है, जिसमे उनके नायक जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ हैं। फिल्म निर्देशक विशाल वर्मा की आगामी भोजपुरी फिल्म में केन्द्रीय भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ और पायस पंडित हैं। जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म रंग दे बसंती चोला और बेटा बना चुके निर्देशक विशाल वर्मा की अगली फिल्म में एक बार फिर से निरहुआ दिखेंगे। इस अनाम फिल्म में निरहुआ और अदाकारा पायस पंडित एक साथ पहली बार रुपहले परदे पर अवतरित होंगे।

फिल्म के लेखक हैं राकेश ओझा, गीतकार व संगीतकार अशोक कुमार दीप हैं। छायांकन सी जगन, संकलन प्रवीण आंग्रे का है। फिल्म के अन्य कलाकारों और तकनीशियनों का चयन प्रक्रिया जारी है। फिल्म की शूटिंग जून माह शुरू की जायेगी।

पायस ने भोजपुरी सिनेजगत में कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। उनकी आने वाली फिल्में सर्वशक्तिशाली महादेव, लोहा पहलवान, टकराव आदि हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version