भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पवन सिंह ने कहा की ये सच है हम दर्शको को भगवान...

पवन सिंह ने कहा की ये सच है हम दर्शको को भगवान मानते है

0
भोजपुरी फ़िल्म ग़दर
भोजपुरी फ़िल्म ग़दर

भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार व यंग्रीयंग मैन पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेप्रेमियों को गदर के रूप में ईद की ईदी दिये हैं।

विदित हो कि ईद के शुभ अवसर प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म गदर को बम्पर ओपनिंग मिली है। और फिल्म होउस्फ़ुल चल रही है, पटना, आरा, छपरा, गोपालगंज सहित कई जिले में गदर ने बाॅक्स आॅफिस पर गदर मचा दिया है।

बाॅक्स आॅफिस पर सफलता का परचम लहराकर पवन सिंह ने सिनेप्रमियों और अपने चाहनेवालों को गदर के रूप में ईद की ईदी दिया है। जिसे दर्शकों ने सहर्ष स्वीकार किया है। इस फिल्म में हर किसी के दिल अजीज पवन सिंह ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामें किये हैं। इनका खतरनाक एक्शन दर्शकों को बहुत रोमांचित कर रहा है।

पहली बार इस भोजपुरी फिल्म में हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया गया है, जिसमें पवन सिंह का खतरनाक स्टंट दर्शकों को रोमांच से भर दे रहा है। सुपरस्टार पवन सिंह और यंग विलेन राजू सिंह माही के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल इन एसोसिएट विजय लक्ष्मी फिल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत एवं राजपूत फिल्म फैक्टरी कृत फिल्म गदर के निर्माता भूपेंद्र बिजय सिंह बब्लू एम गुप्ता व रवि सिंह राजपूत हैं, वही निर्देशक रमाकांत प्रसाद है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नेहा सिंह, राजू सिंह माही, निधि झा, सुशील सिंह, उमेश सिंह, हीरा यादव, सीमा सिंह, अनूप लोटा, यादवेन्द्र यादव, रोहन सिंह राजपूत आदि हैं।

देखियें:

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version