भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पवन सिंह और शिखा मिश्रा का जलवा दिखेगा भोजपुरी फिल्म धड़कन में

पवन सिंह और शिखा मिश्रा का जलवा दिखेगा भोजपुरी फिल्म धड़कन में

0
पवन सिंह और शिखा मिश्रा भोजपुरी फिल्म धड़कन में
पवन सिंह और शिखा मिश्रा भोजपुरी फिल्म धड़कन में

ईद पर रिलीज होने जा रही भोजपुरी फिल्म धड़कन में अभिनेता पवन सिंह के साथ शिखा मिश्रा दर्शकों का दिल धड़कायेंगी। जी हाँ, पवन सिंह और शिखा मिश्रा का मोहक अभिनय व नृत्य दर्शकों को काफी रोमांचित व आनंदित करेगा। वे अपने फैन्स एवं सिनेप्रेमियों का दिल खूब धड़काने वाली हैं।

प्यार, मोहब्बत, रोमांस एवं हैरतअंगेज एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म धड़कन ईद के शुभ अवसर भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी। किशोरी फिल्म्स प्रस्तुत धुपेन्द्र भगत कृत भोजपुरी फिल्म धड़कन का निर्माण सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया है। फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु मार्मिक सिनेमा बनाने वाले सुजीत कुमार सिंह हैं। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह और चुलबुली अदाकारा शिखा मिश्रा का रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है।

इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में बतौर खलनायक सागर पाण्डेय पदार्पण कर रहे हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद ने। पार्श्वगायन पवन सिंह, कल्पना, प्रियंका सिंह, इन्दू सोनाली ने किया है। फिल्म के सभी गाने एकदम नये और बहुत ही कर्णप्रिय हैं। संगीत की कहीं से भी कॉपी नहीं की गई है। छायांकन देवेन्द्र तिवारी व फिरोज खान, नृत्य राम देवन, संजय कोर्वे व रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, संकलन दीपक जौल का है। कार्यकारी निर्माता अरशद शेख ‘पप्पू’ तथा मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

मुख्य भूमिका में पवन सिंह और शिखा मिश्रा के साथ, अक्षरा सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version