भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला सुजीत तिवारी की प्रतिज्ञा २ ने बनाया कीर्तिमान

सुजीत तिवारी की प्रतिज्ञा २ ने बनाया कीर्तिमान

0
Bhojpuri Film Partigya 2
Bhojpuri Film Partigya 2

भोजपुरी फिल्मो के संकट मोचन कहे जाने वाले सुजीत तिवारी की फिल्म प्रतिज्ञा २ आशा के अनुरूप ना सिर्फ दर्शको का प्यार पाने में सफल रही है बल्कि इस फ़िल्म के नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। प्रतिज्ञा २ भोजपुरी फ़िल्म जगत की पहली ऐसी फ़िल्म है बिहार में ९१ सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ हुई है। इसके पूर्व तक मात्र आधा दर्जन फिल्मो को ही एक साथ ७० सिनेमाघरों में रिलीज़ होने गौरव प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है की इसी शुक्रवार मुम्बई तथा बिहार में एक साथ रिलीज़ हुई प्रतिज्ञा २ ने ऐतिहासिक शुरुवात की है। लम्बे अरसे बाद सिनेमाघरों में दर्शको की भारी भीड़ देखी जा रही है। सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) प्रस्तुत व जय माँ आकस्मिनी फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं सुशील कुमार उपाध्याय जबकि फिल्म का निर्माण किया है संजय यादव, हर्ष तिवारी व अभिषेक तिवारी ने।

प्रतिज्ञा २ की सफलता से उत्साहित सुजीत तिवारी कहते हैं की भोजपुरी फिल्मो के निर्माता निर्देशक और कलाकार जब तक दर्शको को जागरूक नहीं करेंगे तब तक दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख नहीं करेंगे। प्रतिज्ञा २ को दर्शको तक पहुचाने के लिए उन्होंने धूम ३ और जय हो के साथ अपनी फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया ताकि अधिक से अधिक दर्शक फ़िल्म के बारे में जान सके। उल्लेखनीय है कि प्रतिज्ञा २ भोजपुरी फिल्म जगत की पहली सिकवल फिल्म है। इस फ़िल्म में पहली बार सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव साथ साथ हैं, जबकि इन दोनों का साथ दे रहे हैं। पवन सिंह के साथ काजल राघवानी व खेसारी लाल के साथ स्मृति सिन्हा, जबकि अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहली बार एक बार डांसर की भूमिका में हैं। भोजपुरी कि इस मल्टी स्टारर फ़िल्म में सुशील सिंह एक क्रूर नेता कि भूमिका में हैं। इसके साथ ही इस फ़िल्म से एक खलनायक संजय यादव का भोजपुरिया परदे पर आगाज़ हुआ है। बहरहाल, कच्चे धागे के बाद सी पी आई मूवीज ( सुजीत तिवारी ) की एक और फ़िल्म की सफलता ने भोजपुरी फिल्मो को फील गुड का एहसास करा दिया है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version