भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका और नायिका निशा दूबे अपनी लाजवाब अदाकारी की बदौलत झारखंड की मनोरम वादियों में शूटिंग होने वाली कई भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा बन गयी हैं। जब से झारखण्ड सरकार ने कला, संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिल्मों को सब्सिडी देने का एलान किया है तब से अधिकतर भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग झारखण्ड में करने की मुहिम तेज हो गई है। इसी कड़ी में युवा दिल अजीज गायिका व सिनेतारिका निशा दूबे ने नाचे नागिन गली गली की शूटिंग पूरी की हैं। निर्माता राजकुमार आर.पांडेय और दुर्गाप्रसाद मजूमदार द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण हैं। जिसमें इनके साथ गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय और प्रियंका पंडित हैं। इसके अलावा मौजूदा समय में निशा दूबे ने कई भोजपुरी फिल्में साईन की हैं, जिनकी शूटिंग एक के बाद एक झारखण्ड में होना सुनिश्चित किया गया है। आज के समय में निशा दूबे के पास फिल्मों की लाईन लगी हुई है।
निशा दूबे बनी कई फिल्मों का हिस्सा
bhojpuri actress nisha dubey
bhojpuri singer nisha dubey
nisha dubey
nisha dubey
