भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला दिनेशलाल यादव निरहुआ अब दुल्हे राजा बन कर आ रहे हैं

दिनेशलाल यादव निरहुआ अब दुल्हे राजा बन कर आ रहे हैं

0
Dulhe Raja Bhojpuri Film
Dulhe Raja Bhojpuri Film

भोजपुरी पर्दे पर भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव “निरहुआ” अब “दुल्हे राजा” बन कर आ रहे हैं। निरहुआ यशी फिल्मस् प्रा०लि० के बैनर तले बनी “दुल्हे राजा” में टाईट भूमिका में होंगे निरहुआ ऑर उनकी की दुल्हनिया है मधु शर्मा । निर्माता अभय सिन्हा व निशांत उज्जवल की इस फिल्म के लेखक निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म में निरहुआ-मधु शर्मा के साथ वंदिनी मिश्रा, ज्योति कलश,आकाश सहाय, श्यामली श्रीवास्तव, अनुप अरोड़ा, आलोक यादव, सुदेशकौल, अभय राय, मन्टुलाल व राज प्रेमी की प्रमुख भूमिका है।

फिल्म में अदाकारा शुभी शर्मा के उपर एक दिलकश गाना फिल्माया गया है। फिल्म की शुटिंग मुंबई व माॅरिशस के हसीन वादियों में की गई है। फिल्म में निरहुआ-मधु शर्मा का लवएंगल है। इस सम्पुर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में निरहुआ-मधु एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने पर थिरकते दिखेंगे तो वही
निरहुआ का एक्शन फिल्म की सबसे बड़ी यु.एस.पी. है। फिल्म में मधुर संगीत दिया है मधुकर आनंद ने वहीं गाने हैं प्यारेलाल यादव “कवि” के। फिल्म का प्रदर्शन दुर्गा पुजा पर किया जाएगा। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुम्बई में जोर-शोर से जारी है।

दिनेशलाल यादव निरहुआ अब दुल्हे राजा बन कर आ रहे हैं

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version