भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला नेहा श्री और कल्लू का विवाह कार्यक्रम संपन्न

नेहा श्री और कल्लू का विवाह कार्यक्रम संपन्न

0
Neha Shree and Kallu
Neha Shree and Kallu

जब तक होवे न फेरे सात, तब तक बबुना नाही बबुनी
चलो रे डोली उठाओ कहार, पिया मिलन की ऋतु आयी

इसी तरह के कुछ गीत सभी के मन में बार – बार याद आ रहे थे, जब भोजपुरी अभिनेत्री “नेहा श्री” तथा भोजपुरी गायक एवं नायक अरविन्द अकेला कल्लू की हो रही थी शादी आरा जिला, बिहार के गाँव में। खबर यह है कि विवाह कार्यक्रम 3/12/2013 को संपन्न हुआ है। गाँव वालों की भारी भीड़ एवं पूरी फ़िल्म की यूनिट सहित सभी लोग अतिप्रसन्न हो रहे थे।

मगर दिल थाम के बैठिये दोस्तों, ज्यादा हैरान – परेशान मत होईये, यह सीन था भोजपुरी फिल्म “सजना मंगिया सजाई द हमार” की शूटिंग का।

लेखक – निर्देशक ओम प्रकाश यादव के निर्देशन में बन रही महिला प्रधान सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म “सजना मंगिया सजाई द हमार” की शूटिंग बिहार के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर की जा रही है।

भोजपुरी गायक एवं नायक – अरविन्द अकेला कल्लू तथा अभिनेत्री नेहा श्री पहली बार एक साथ इस फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं। जसके निर्माता – हलचल सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता – कन्हैया कुशवाहा हैं तथा निर्माण नियंत्रक शादाब सिद्दकी हैं। खलअभिनेता बालेश्वर सिंह तथा बतासा चाचा उर्फ़ मनोज टाईगर का गज़ब का अभिनय देखने को मिलेगा। साथ में गायक व नायक रविराज दीपू तथा अर्चना सिंह भी नज़र आयेंगे।

नेहा श्री और कल्लू का विवाह कार्यक्रम संपन्न

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version