भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का संगीतमय मुहूर्त

भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का संगीतमय मुहूर्त

0
musical muhurt patna wale dulahaniya le jayenge
musical muhurt patna wale dulahaniya le jayenge

श्री कमला फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भव्य संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों ट्रिनिटी रिकार्डिंग स्टूडियो, अंधेरी (वेस्ट) में सम्पन्न हुआ। गीतकार संतोष पुरी के लिखे गीत को संगीतकार अमन श्लोक ने प्रियंका सिंह के स्वर में रिकार्ड किया।

इस फिल्म के निर्माता केशरी नाथ और निर्देशक संजय कुमार सिंन्हा हैं। फिल्म के लेखक जीतेन्द्र सुमन, नृत्य केदार सुब्बा और छायांकन सानू सिन्हा का है। निर्देशक संजय सिन्हा ने बताया कि यह फिल्म ट्रैंगल लव स्टोरी है। इसमें प्यार की पवित्रता है। प्यार के लिए ईमानदारी और कुर्बानी भी। भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का नायक शहर का है। एक विवाह समारोह में गांव आता है और वहां उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।

फिल्म में दो नायिकायें हैं। एक नायिका अपने प्यार की कुर्बानी देती है और दूसरी नायिका से उसका ब्याह होता है। निर्माता बने केशरीनाथ जी बताते हैं कि इस फिल्म में 9 गाने हैं। फिल्म की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग बिहार के बक्सर और बोधगया में की जाएगी। इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री के किरणकांत वर्मा, कल्पना शाह, ललितेश झा, बिपिन सिंह, डा. राजा, राजदीप सिंह, दिलीप सिन्हा, कृत्न अजितेष, मनीष चुतर्वेदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भोजपुरी फिल्म पटना वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का संगीतमय मुहूर्त

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version