भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मोहिनी घोष की रेज़ा

0
Mohini Ghosh Bhojpuri Actress
Mohini Ghosh Bhojpuri Actress

मोहिनी घोष की रेज़ा

हालिया रिलीज़ दिल हो गइल कुर्बान से चर्चा में आई अभिनेत्री मिस कोलकाता मोहिनी घोष जल्द ही नज़र आने वाली हैं भोजपुरी फिल्म रेज़ा में . गोपाल भाई पटेल द्वारा निर्मित व अजय झा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके अपोजिट होंगे अभिनेता मनोज दाँव . फिल्म के अन्य कलाकारों में दीपक भाटिया, निरुपमा श्री, देव सिंह, संजय वर्मा, हीरा यादव शामिल हैं , जबकि सीमा सिंह आइटम नृत्य में दिखाई देंगी . फिल्म के कार्यकारी निर्माता रवि प्रभाकर कन्हैया के अनुसार , फिल्म की शूटिंग इसी महीने बिहार के सीतामढ़ी में शुरू हो रही है . उल्लेखनीय है की बचपन से ही डांस की शौक़ीन रही मोहिनी घोष की पहली फिल्म दिल हो गइल कुर्बान हाल ही में बिहार में रिलीज़ हुई है जिसमे मोहिनी के काम की सराहना हुई है . पाँच साल की उम्र से ही बंगला फिल्मों में काम कर रही मोहिनी मिस कोलकाता का खिताब भी जीत चुकी है और कई बंगला धारावाहिक और फिल्मों में आपना हुनर दिखा चुकी हैं . भोजपुरी सिनेमा में आने का श्रेय वो भोजपुरी लोकगायिका और कोलकाता में भोजपुरी के प्रचार प्रसार में जुटीं ममता पाण्डेय को देती हैं जिनके मार्गदर्शन में मोहिनी ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म पूरी की . रेज़ा के अलावा मोहिनी की एक अन्य फिल्म भी जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है .

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version