भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला दुबारा मुंबई में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई

दुबारा मुंबई में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई

0
दुबारा मुंबई में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई
दुबारा मुंबई में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई

एस एस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत एवं शिव शिवम इंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई दुबारा मुंबई के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। इसके पहले इसी महीने की 3 मार्च से मुंबई और गुजरात में भव्य प्रदर्शन किया था। जब पहली बार यह फिल्म मुंबई में रिलीज हुई थी तो दर्शकों का अच्छा प्रतिक्रिया मिला था और इसी सफलता को देखते हुए एक ही महीने में दुबारा मुंबई के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया गया है।

भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई में मनोज आर पाण्डेय और नवोदित उधारी बाबू ने अपने अभिनय प्रतिभा से दर्शकों को प्रभावित किया है। एस एस फिल्म फैक्टरी की शाजहान शेख ने बताया कि “हमारी यह फिल्म अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे एक बहादुर पुलिस ऑफिसर की कहानी है बलिया के दबंगई।”

इस फिल्म के लिए विशेष आभार के रूप में मिस्टर बिहार आदित्य मोहन ने अपनी आवाज दी है। जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। उधारी बाबू को फिल्म मेकर अमित सोनी और लोकप्रिय गायक व अभिनेता मोहन राठौर का भी विशेष सहयोग मिला है। फिल्म के निर्माता विनोद बी सिंह तथा निर्देशक शमीम सैयद हैं।

फिल्म के लेखक भृगु बिन्दा तथा संगीतकार राज सेन हैं। छायांकन नाजिर खान व विजय आर पाण्डेय, मारधाड़ हीरा यादव, भूराज श्रेष्ठ, संकलन अलोक सिंह व पब्लिसिटी डिजाईन नरसू हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

भोजपुरी फिल्म बलिया के दबंगई के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार ऐक्शन सम्राट मनोज पाण्डेय, नवोदित अंजनी सिंह ‘उधारी बाबू’, प्रिया शर्मा, प्रीति सिंघानिया, प्रेम दूबे तथा जसवंत कुमार हैं। फिल्म में विशेष आकर्षक का केन्द्र बिंदु हॉट केक अंजना सिंह और आईटम क्वीन सीमा सिंह का मदमस्त मदहोश कर देने वाला ठुमका है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version