जातिवाद और महिला उत्पीड़न की गाथा है भोजपुरी फ़िल्म छेका

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी सिनेमा को देखने वाले करोड़ों दर्शक अब भोजपुरी सिनेमा से दूर होते जा रहे हैं। इन दिनों भोजपुरी दर्शकों में महिला दर्शकों की संख्या नगण्य पायी जाती है। वर्तमान की फ़िल्मों में भोजपुरी समाज की कहानी का न होना, पश्चिमी परिवेश को ज़बरदस्ती ठूंस के दिखाना या वजह क़ुछ भी हो, लेकिन ये इस उद्योग के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। ये भाषा अपने समृद्ध कल्चर के लिए विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन आज इसी भाषा को अपने फ़िल्म उद्योग के वजह से, इनके फ़िल्मों में फैली अश्लीलता के वजह से शर्मसार होना पड़ रहा है। दर्शक वर्ग इससे कटते जा रहें हैं, लेकिन इन्ही दर्शक वर्ग को वापस थिएटर तक लाने की कोशिश जारी हो चुकी है।

महिला उत्पीड़न की गाथा है भोजपुरी फ़िल्म छेका
महिला उत्पीड़न की गाथा है भोजपुरी फ़िल्म छेका

भोजपुरी फ़िल्म छेका का ट्रेलर जारी होते ही ये चर्चा फ़िल्म उद्योग में ज़ोर शोर से फैल रही है। ट्रेलर देखते देखते काफ़ी तेज़ी से वाइरल हो रहा है। ट्रेलर देख लगता है जातिवाद और महिला उत्पीड़न की बात की गयी है। बदलते समाज में इस तरह की विषयक फ़िल्में दर्शकों को हमेशा ही लुभाती रहीं है। पी आर फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट व परमा प्रोडक्‍शन के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता हैं कुमार परमानंद, सह निर्माता हैं प्रताप कुमार सिंह और पीआरओ हैं सर्वेश कश्यप।

भोजपुरी सिनेमा के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

फ़िल्म में कोई बड़ा चेहरा नहीं होने के बावजूद छेका को विडियो, आडीयो व सेटेलाइट प्राईस मनचाहा दाम मिला है। जिसे ख़रीदा है भारत की अग्रणी म्यूज़िक कम्पनी यशी फ़िल्मस ने। ये संकेत है की फ़िल्म का विषय वाक़ई उम्दा है। शूटिंग के समय से ही ऐसी ख़बरें आई थी कि इस फ़िल्म का निर्माण बेहतरीन तकनीक से किया जा रहा है।संगीत इस् फ़िल्म का मजबूत पक्ष है। फ़िल्म के संगीतकार संजीत तन्हा हैं। फ़िल्म के गीतों को प्रसिद्ध गायक आलोक कुमार,धीरज पांडे,तृप्ति साकिया,मांती मौर्या जितेंद्र इत्यादि ने गाया है। यशी फ़िल्मस के मुखिया अभय सिन्हा ने फ़िल्म के निर्माता को काफ़ी बधाई दी है।

फ़िल्म के विषय में निर्माता कुमार परमानंद बताते हैं कि मुझे काफी दिनों से एक अच्छी फिल्म के निर्माण का ख्याल आया और इस विचार के साथ मैं निर्देशक नेहाल अहमद से मुलाक़ात की । कुछ ही दिन बाद नेहाल “छेका” के साथ मिले। निर्देशक निहाल के अनुसार फ़िल्म की कहानी का डिमांड था नया चेहरा था और् खोजबीन के बाद रमेश सावंत और् विक्टर सिंह के रूप में दो बेहतरीन अभिनेता की तलाश पूरी हुई।

भोजपुरी फ़िल्म छेका के मुख्य कलाकार

फ़िल्म में रमेश सावंत,विक्टर सिंह के अलावे जया पांडेय,खुशबू पांडे,संजू बाबा मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रिंसी,मिथुन,प्रियांशु,पूनम,पुष्पा, बिपिन बिहारी,बब्बन सिंह इत्यादि भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फ़िल्म के सिनेमाटोग्राफर उत्तम सिंह व नृत्य निर्देशक प्रीतम अधिकारी एवं सुशांत है। एडिटर सन्नी सिंहा एवम् पब्लिसिटी डिज़ाइनर सागर सिंहा हैं।

ध्यान दीं: भोजपुरी फिल्म न्यूज़ ( Bhojpuri Film News ), भोजपुरी कथा कहानी, कविता आ साहित्य पढ़े  जोगीरा के फेसबुक पेज के लाइक करीं।

आपन राय जरूर दीं