भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News ईद के बाद अब छठ पर चलेगा अभिनेत्री प्रियंका पंडित का जादू

ईद के बाद अब छठ पर चलेगा अभिनेत्री प्रियंका पंडित का जादू

0
अभिनेत्री प्रियंका पंडित
अभिनेत्री प्रियंका पंडित
अभिनेत्री प्रियंका पंडित

भोजपुरी फिल्म जगत की अभिनेत्री प्रियंका पंडित चर्चित के लिए इस साल का छठ ख़ास सौगात लेकर आने वाला है। इस छठ पर उनकी दो फिल्मे बिहार में रिलीज़ हो रही है। प्रियंका की पहली रिलीज़ फिल्म होगी राजकुमार आर पाण्डेय की नगीना। इस फिल्म में उनके अपोजिट हैं प्रदीप पाण्डेय चिंटू। प्रियंका ने राजकुमार पाण्डेय की ही फिल्म जीना तेरी गली से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुवात की थी और उस फिल्म में भी उनके अपोजिट थे चिंटू।

प्रियंका की दूसरी फिल्म है जो जीता वही सिकंदर। इस फिल्म में उनके साथ हैं खेसारी लाल यादव। खेसारी के साथ इसके पूर्व प्रियंका ने जानेमन में अभिनय किया था और फिलहाल उनके ही साथ कभी ख़ुशी कभी गम की शूटिंग में व्यस्त है। उल्लेखनीय है की इस साल ईद पर भी प्रियंका की दो फिल्मे जानेमन व दीवानगी हद तक रिलीज़ हुई थी और दोनों ही फिल्मे सफल रही है। अब छठ पर भी प्रियंका की दो फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है और दोनों ही फिल्मो की सफलता तय मानी जा रही है। प्रियंका के अनुसार, ईद की तरह छठ पर भी दर्शको का प्यार उसे अवश्य मिलेगा।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version