भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म मुक्कदर का फर्स्ट लुक आउट

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म मुक्कदर का फर्स्ट लुक आउट

0
खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म मुक्कदर का फर्स्ट लुक
खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म मुक्कदर का फर्स्ट लुक

मुंबई में एस.के.फिल्म्स इंटरटेनमेंट एव शालीमार प्रोडक्शन लिमिटेड के बैनर तले बनी खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म मुक्कदर का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। लोगों को इस फिल्‍म के पोस्‍टर काफी अच्छे लग रहे हैं। एक बार फिर इस फिल्‍म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ नजर आयेंगे। दोनों की जोड़ी को भोजपुरिया दर्शक बहुत पसंद करते हैं। फिल्‍म का ट्रेलर नौ सिंतबर को वेब म्‍यूजिक के यू-ट्यूब पर लांच किया जायेगा।

भोजपुरी फिल्म मुक्कदर का फर्स्‍ट लुक आउट होने के बाद फिल्‍म के निर्माता वसीम एस.खान और लेखक – निर्देशक शेखर शर्मा ने बताया कि यह फिल्‍म दर्शकों के लिए दिवाली का तोहफा होगा। फिल्‍म दिवाली के मौके पर पूरे देश में एक साथ रिलीज करने की योजना है। फिलहाल इन दिनों इस फिल्म का काम पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है। उन्‍होंने बताया कि फिल्म में रोमांस और एक्शन का डबल डोज है। इसके अलवा फिल्म में कुल आठ गाने हैं जो खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माया गया है। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में की गई है।

भोजपुरी फिल्म मुक्कदर के मुख्य कलाकार

फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा शमीम खान, शुभी शर्मा, अयाज़ खान, प्रकाश जैश, संजय वर्मा, नागेश मिश्रा, जे .नीलम आदी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे।

भोजपुरी फिल्म मुक्कदर के लेखक – निर्देशक शेखर शर्मा, निर्माता वसीम एस.खान, संवाद अरविन्द तिवारी, गीत आज़ाद सिंह, प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, संगीत मधुकर आनंद, फाइट मास्टर कौसल मोजिस, डांस मास्टर संजय कोर्व, छायांकन प्रमोद पांडेय और प्रचारक संजय भूषण पटियाला और रंजन सिन्हा है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version