Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्‍म राजा जानी की शूटिंग देवघर में शुरू

खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्‍म राजा जानी की शूटिंग देवघर में शुरू

0
Khesarilal Yadav's Bhojpuri movie Raja Jani shooting started at Deoghar
Khesarilal Yadav's Bhojpuri movie Raja Jani shooting started at Deoghar
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरिया सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्‍म राजा जानी की शूटिंग भगवान भोलेनाथ की नगरी देवघर, झारखंड में शुरू हो चुकी है। इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर लाल बाबू पंडित हैं, जिनकी पिछली सुपर डूपर हिट भोजपुरी फिल्‍म जिला चंपारण में भी खेसारीलाल यादव नजर आये थे।

एक बार फिर से दोनों भोजपुरी फिल्‍म राजा जानी में साथ नजर आ रहे हैं। इस बारे में लाल बाबू कहते हैं कि आज के दौर में भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में खेसारीलाल यादव बेहद खास हैं। वे जबरदस्‍त के कलाकार हैं। वैसे इस फिल्‍म की पटकथा भी खेसारीलाल के ध्‍यान में रखकर ही तैयार की गई है, जो काफी मजेदार है।

उन्‍होंने फिल्‍म के बारे में बताया कि हमारी पिछली फिल्‍म जिला चंपारण की तरह ही ‘राजा जानी’ भी लोगों को काफी पसंद आयेगी। इमोशन – एक्‍शन और बेहतरीन संगीत के साथ ‘राजा जानी’ लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। हालांकि हमने अभी फिल्‍म की शुटिंग शुरू की है, जिसे 2018 में रिलीज करने की योजना है।

खेसारीलाल ने शूटिंग के बाद बताया कि भोजपुरी फिल्‍म राजा जानी से मुझे काफी उम्‍मीदें हैं। फिल्‍म की कहानी कमाल की है। उन्‍होंने कहा कि लाल बाबू पंडित इंडस्‍ट्री के काफी उम्‍दा डायरेक्‍टरों में से एक हैं। वे एक बार फिर से भोजपुरिया दर्शकों के लिए नए कलेवर और फ्लेवर की खूबसूरत फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि साल 2017 में भोजपुरी सिनेमा में बहुत कुछ बदलाव आया है। समाज और संस्‍कार के ईदगिर्द कहानियों पर फिल्‍म बनने लगी है।

‘राजा जानी’ में भी भोजपुरिया टच लोगों को देखने को मिलेगा। फिल्‍म के गानों के बारे में बात करें तो गाने काफी अच्‍छे हैं और एक बार में लोग इस फिल्‍म के गाने के दीवाने हो जायेंगे। अभी फिल्‍म की शू‍ट शुरू हुई है। आशा करता हूं कि रिलीज के बाद लोगों को पसंद भी आयेगी।

प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बन भोजपुरी फिल्‍म राजा जानी के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया की इस फिल्म में दो हीरोइने है जो दोनों भोजपुरी के लिए नए है, फिल्म के गाने एक से बढ़ कर एक है जिस का संगीत धनंजय मिश्रा ने तैयार किया है।

भोजपुरी फिल्‍म राजा जानी के मुख्य कलाकार
इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में खेसारी लाल यादव, आनंद मोहन, संजय महानंदा, प्रदीप शर्मा, देव सिंह, जे. नीलम आदि है और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

Khesarilal Yadav’s Bhojpuri movie Raja Jani shooting started at Deoghar.

आपन राय जरूर दीं