भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला कल से प्रदर्शित होगी खेसारीलाल और अक्षरा अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिलवाला

कल से प्रदर्शित होगी खेसारीलाल और अक्षरा अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिलवाला

0
खेसारीलाल और अक्षरा अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिलवाला
खेसारीलाल और अक्षरा अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिलवाला

भोजपुरिया सुपरस्‍टार खेसारीलाल और अक्षरा अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिलवाला 21 जुलाई यानी कल से पूरे बिहार और झारखण्ड प्रदर्शित हो रही है। खेसारीलाल और अक्षरा के ऑन स्‍क्रीन केमेस्‍ट्री को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इंतजार का वक्‍त अब खत्‍म हुआ। सतीश जैन निर्देशित भोजपुरी फिल्म दिलवाला एक बार फिर भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस के रिकॉर्ड ब्रेक करने को तैयार है।

ऐसे तो खेसारीलाल और अक्षरा की कई फिल्में रिलीज़ हुई है, यह फिल्म उन दोनों की खास फिल्म है। मगर, बताया जाता है कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया में भोजपुरी के दो सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव और पवन सिंह की बीच खटपट सुर्खियों में रही। उसके बाद से फिल्‍म के रिलीज पर ग्रहण लग गया था, मगर अब सब कुछ ठीक है और फिल्‍म कल रिलीज भी हो रही है।

फिल्‍म का ट्रेलर यू-टयूब पर बहुत पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। वहीं, इस फिल्‍म के गानों भी लोकप्रिय हो चुके हैं।

भोजपुरी फिल्म दिलवाला के मुख्य कलाकार

फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ अक्षरा सिंह, किरण यादव, शिखा चितांबरे, प्रिया सिंह, संजय पाण्डेय की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के गीत लिखें हैं प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती व आजाद सिंह ने वही मधुर संगीत हैं धुंघरू का।

फिल्‍म के पीआरओ हैं रंजन सिन्‍हा।​

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version