भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म संघर्ष का फर्स्ट लुक पोस्टर

खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म संघर्ष का फर्स्ट लुक पोस्टर

0
khesari lal yadav starring bhojpuri film sangharsh first look poster released

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. एवं वर्ल्डवाइड चैनल कृत भोजपुरी फिल्म संघर्ष का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है। जारी किये गये पहले पोस्टर में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव सिक्स पैक में दिख रहे हैं। उनका यह नया लुक सिक्स पैक एब्स कौतुहल का विषय बना हुआ है। उनके आकर्षक फिट बॉडी की काफी तारीफ की जा रही है। फिल्म का यह लुक जारी होते ही काफी वायरल हो गया है। सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी द्वारा लॉन्च किया गया फिल्म संघर्ष का यह पहला पोस्टर बहुत ही मार्मिक व दिल को छू लेने वाला दिख रहा है।

एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरपूर यह फिल्म बेटियों के महत्व के बारे में समाज के हर वर्ग को एक अच्छा मैसेज देने का काम करेगी। इस फिल्म के जरिये ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के रांची, रामगढ़, खूंटी सहित कई रमणीय स्थलों एवं खूबसूरत वादियों में की गई है। फिल्म में खेसारीलाल यादव एक नये अवतार में अवतरित होंगे। एक बार फिर उनके साथ ड्रीमगर्ल काजल राघवानी और बबली गर्ल ऋतू सिंह की कमेस्ट्री दर्शकों को खूब आनंदित करेगी। निर्माता रत्नाकर कुमार हैं तथा सह निर्माता हेमंत गुप्ता हैं।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक पराग पाटिल। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, पवन पांडेय के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार धनंजय मिश्रा व मधुकर आनंद ने। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य रिक्की गुप्ता, महेश आचार्य, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अंजनी तिवारी, मार्केटिंग दिलशाद शाह, संकलन गुर्जंट सिंह का है।

भोजपुरी फिल्म संघर्ष के मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकाखेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, ऋतू सिंह, अवधेश मिश्रा, रीना रानी, प्रेरणा सुषमा, सुबोध सेठ, देव सिंह, दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, संजय महानंद, सुधा झा, निशा झा आदि हैं।

खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म संघर्ष का फर्स्ट लुक पोस्टर देखने के लिए नीचे दिये गए फोटो पे क्लिक कीजिये

भोजपुरी फिल्म संघर्ष का फर्स्ट लुक पोस्टर
भोजपुरी फिल्म संघर्ष का फर्स्ट लुक पोस्टर

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version