भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला ‘करे ला कमाल धरती के लाल’ का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

‘करे ला कमाल धरती के लाल’ का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

0
Karela Kamaal Dharti ke Lal
Karela Kamaal Dharti ke Lal

प्रसाद फिल्म इंटरप्राइजेज के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘करे ला कमाल धरती के लाल’ की शूटिंग पूरी हो गई है और इन दिनों इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई के पी.एन.पी. स्टूडियो में जोरों पर चल रहा है। इस फिल्म के निर्माता डा.यू.एस. प्रसाद तथा लेखक-निर्देशक कुमार विकल हैं।

इस फिल्म में पवन सिंह, मोनालिसा, अक्षरा सिंह, सचित कुमार, अंजना सिंह, बृजेश त्रिपाठी, समर्थ चतुर्वेदी, आनंद मोहन, शकीला मजीद, पूजा राय, के.के. गोस्वामी एवं उदय शंकर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म के संगीतकार राजेश गुप्ता, गीतकार विनय बिहारी, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी एवं रिकी गुप्ता, एक्शन
दिलीप यादव, आर्ट संजीव राणे एवं कैमरामैन प्रमोद पाण्डे हैं। पेशे से डाक्टर यू.एस. प्रसाद ने बताया कि फिल्म की कहानी उन्हें काफी रोचक लगी, इसीलिए उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में क़दम रखा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में पवन सिंह जहां नये तेवर और जोश के साथ धमाल करते नजर आयेंगे वहीं फिल्म में अक्षरा सिंह एक लेडी गैंगेस्टर की भूमिका में हैं।

फिल्म के लेखक-निर्देशक कुमार विकल ने बताया कि उनकी यह भोजपुरी फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। इस फिल्म के जरिये भारतीय सभ्यता और संस्कृति की सच्ची तस्वीर पेश की गई है। फिल्म की कहानी एक बौद्धिष्ट किरदार के आस पास घूमती है जिसका किरदार उदय शंकर ने निभाया है, उनका मकसद शांति स्थापित करना होता है और फिल्म इसी किरदार के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी।

‘करे ला कमाल धरती के लाल’ का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version