भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

कल्लू के जन्मदिन पर बधाई

0
कल्लू के जन्मदिन
कल्लू के जन्मदिन

भोजपुरी सिनेमा के युवा स्टार अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ ने अपना जन्मदिन माता-पिता सहित पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी स्थित अपने निजी आवास पर मनाया। इस शुभ दिन पर उनके माता-पिता ने उन्‍हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उनके सगे-संबन्धी एवं ईष्ट मित्र उपस्थित होकर ‘कल्लू’ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य व कामयाबी की दुआएँ की। उनके मित्र व सगे-संबन्धी जो बर्थडे में नहीं पहुँच सके, उन्होंने फोन पर ’कल्लू’ को बर्थडे विश किया। उनके फैन्स एवं चाहने वालों का व्हाट्सप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल साईट्स पर भी बर्थडे विश का ताँता लगा रहा। अरविन्द अकेला कल्लू ने आये हुए सभी अतिथियों और मित्रों तथा फैन्स को तहेदिल से धन्यवाद दिया। ऐसे ही हमेशा प्यार – आशीर्वाद बनाये रखने की उन्होंने कामना की।

उल्लेखनीय है कि अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ मूलतः बिहार के बक्‍सर जिले के रहने वाले हैं। उन्‍होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बक्‍सर में पूरी की। उन्होंने अपने पापा चुनमुन चौबे के अथक सहयोग से महज 9 साल की उम्र में ही गायन शुरू किया था। तभी से उन्हें माँ सरस्वती की असीम कृपा मिलती रही और वे निरंतर सफलता की कदम बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तक उन्‍होंने 100 से अधिक वीडियो म्‍यूजिक अलबम और 30 से अधिक भोजपुरी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं। कल्लू’ के जन्मदिन पर

कल्‍लू ने अपने गाने से लोगों को दिवाना बना दिया। उन्‍होंने अपनी आवाज में फिल्‍मी गानों के अलावा देवी गीत, उत्‍सव के गीत और लोकगीत भी गाये हैं। उन्‍होंने फिल्‍मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। तू ही मोर बालमा, कलुआ भईल सयान, एक लैला तीन छैला, बलमा बिहार वाला 2, दिलदार सजना, कलुआ बड़ा सतावेला आदि भोजपुरी फिल्मों के जरिये सभी का दिल जीत लिया। उनकी शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली भोजपुरी फिल्‍म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान, स्वर्ग, राधे, रब्‍बा इश्‍क न होवे तथा सरकाइलो खटिया जाड़ा लगे आदि हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version