भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला काजल राघवानी की आने वाली भोजपुरी फ़िल्म दुल्हन गंगा पार के

काजल राघवानी की आने वाली भोजपुरी फ़िल्म दुल्हन गंगा पार के

0
Hot Kajal Raghwani
Hot Kajal Raghwani

भोजपुरी सिनेजगत की हाॅट अभिनेत्री काजल राघवानी की अभिनय के कायल आज सभी हो चुके है। काजल ने भोजपुरी सिनेप्रेमियों के मनोरंजन के लिए पटना से पाकिस्तान, भोजपुरिया राजा, आशिक अवारा, दबंग आशिक जैसी फिल्में दी है। हाल ही में काजल अभिनीत भोजपुरी फिल्म “महाभारत” में भी इनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई है। अब ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही फिल्म “दुल्हन गंगा पार के” की शूटिंग 10 सितंबर से गुजरात में की जाएगी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। इस फिल्म का निर्देशन असलम शेख करेंगे। इस फिल्म के निर्माता और लेखक अरविन्द कुमार सिंह। फिल्म के मुख्य कलाकारों में काजल राघवानी के साथ खेसारी लाल यादव, अवधेश मिश्र, आनंद मोहन और बृजेश त्रिपाठी की मौजूदगी है। विदित हो कि काजल राघवानी अभिनीत “तेरे जईसा यार कहां” का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे है। इस फिल्म का प्रदर्शन जल्द ही किया जायेगा।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version