भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला फिल्मीडोज पत्रिका भोजपुरी के लिए समर्पित

फिल्मीडोज पत्रिका भोजपुरी के लिए समर्पित

0
Filmy Dose
Filmy Dose

भोजपुरी फिल्मों का बेवसाइट फिल्मीडोज डॉट बीज अपनी पत्रिका शुरु करने जा रही है. यह पत्रिका भोजपुरी में प्रकाशित होगी। जिस प्रकार फिल्मीडोज का वेबसाइट भोजपुरी में प्रसारित होता है वैसे हीं इस पत्रिका में भी लेख व समाचार भोजपुरी में प्रकाशित किये जायेंगे. बेवसाइट के प्रमुख संकेत बेदर्र्दी ने बताया कि फिल्मी डोज भोजपुरी के लिए काम करता है इसलिए इसके कंटेंट भी भोजपुरी में ही होंगे, क्योंकि बहुत से ऐसे पाठकों को भोजपुरी में रूचि होने के बावजूद भी उन्हें भोजपुरी की खबरों को हिन्दी में पढ़ना पढ़ता है. फिल्मीडोज वैसे पाठक वर्ग को ध्यान में रखकर जो भोजपुरी मे पत्रिका पढना चाहते है. फिल्मी डोज पत्रिका ने अपना श्लोगन रखा है “भोजपुरी खातिर… भोजपुरी में…”. अब भोजपुरी के पाठकों को भोजपुरी कि खबर भोजपुरी में ही पढ़ने को मिलेगी. यह पत्रिका पटना से प्रकाशित होगी जिसके संपादक नंद किशोर क्रांतिकारी, उप संपादक प्रशांत गुप्ता और समाचार संपादक जानवी सतिजा हैं. फिल्मी डोज पत्रिका बिहार, दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों के बुक स्टॉल पर उपलब्ध होगी. इसका प्रथम अंक बहुत जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा. इसको भोजपुरी में प्रकाशित करने का उद्येश्य भोजपुरी भाषा और भोजपुरिया समाज का उत्थान करना है.

फिल्मीडोज पत्रिका भोजपुरी के लिए समर्पित

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version