भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड का प्रसारण 16 सितंबर को

डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड का प्रसारण 16 सितंबर को

0
डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड
डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड

लंदन में संपन्‍न फेना सुपरवाश प्रजेंटिंग ‘डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ का प्रसारण 16 सितंबर को शाम 7:30 बजे से डिशुम टीवी पर किया जायेगा। यह अवार्ड समारोह 30 जुलाई को लंदन में आयोजित किया गया था, जिसे अब डिशुम टीवी चैनल पर प्रसारित किया जायेगा। इसमें भोजपुरिया दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा के दिग्‍गजों का परफॉर्मैंस से लेकर नोंकझोंक भी देखने को मिलेगा। साथ होगा अवार्ड की बरसात, जो साल भर में फिल्‍मी सितारों को भोजपुरी सिनेमा में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर दिया गया।

इसके अलावा बॉलीवुड स्टार गोविंदा का ठुमकों से लेकर शॉटगन के नाम से प्रसिद्ध बिहारी बाबु शत्रुधन सिन्हा का दमदार आवाज सबके साइलेंस को खामोश कर देगा। ‘डिशुम आईबीफा’ में अभिनेता मनोज तिवारी के गीतों और रवि किशन के डांस का जलवा देखने को मिलेगा। पवन सिंह-अक्षरा लोली पॉप लागेलु गाने पर धमाल परफॉमेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। तो जुबली स्टार दिनेश लाल निरहुआ का आम्रपाली दूबे के साथ डांस केमेस्‍ट्री आपके इंटरटेंमेंट को और खास बना देगा। ‍

‘डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ का लुत्‍फ 16 सितम्बर, शनिवार की शाम 7:30 बजे से देख से डिशुम चैनल पर देखा जा स‍केगा, जो डी टी एच और केबल चैनल टाटा स्काई, एयरटेल, देन यूपी, सिटी मौर्या, दर्श डिजिटल आदि पर उपलब्ध होगा। इस बारे में ढिसुम टीवी के निर्देशक विशाल गुरनानी ने कहा कि ‘डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड-2017’ भोजपुरी का सबसे बड़ा अवार्ड्स फंग्‍सन हैं. जिसके जरिये हम भोजपुरी सिनेमा और भाषा-संस्कृति को विश्व पटल पर प्रसार-प्रचार करना है, दुनिया को ‘भोजपुरी सिनेमा, समाज और संस्कृति’ की असली तश्वीर रखना है. जिसमे हमे बहुत सफलता मिल रहा है।’

शत्रुध्न सिन्हा, गोविन्दा, रविकिशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, मालिनी अवस्थी, पवन सिंह, समीर अफताब और नायिकाओं में मधु शर्मा, दिव्या देशाई, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, संभावना सेठ, अक्षरा सिंह, शिविका दीवान, अंजना सिंह और आइटम क्वीन सीमा सिंह आदि ने अपने नाच-गाने और अभिनय से यूके वासियों का दिल जीत लिया अब आपका दिल जीतने आ रहे है आपके बेडरूम में ‘डिशुम टीवी के जरिये तो १६ सितम्बर, शनिवार की रात ७:३० बजे से देखना ना भूले।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version