भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म दरोगा चले ससुराल का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

भोजपुरी फिल्म दरोगा चले ससुराल का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर

0
Bhojpuri Film Daroga chale sasural
Bhojpuri Film Daroga chale sasural

बिनोद फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म दरोगा चले ससुराल का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुम्बई के फाइनल टच स्टूडियो में जोर शोर से चल रहा है। इस फिल्म के निर्माता बिनोद श्रीवास्तव व मुन्नी लाल यादव तथा निर्देशक अमित कुमार मुन्ना हैं। फिल्म के लेखक बिनोद
श्रीवास्तव, पटकथा व संवाद अखिलेश पाण्डे, संगीतकार सुशांत अस्थाना, गीतकार यू.पी. सुनील, बिपिन ओझा, अरशद, इरशाद खान सिकंदर, अखिलेश पाण्डे व बिनोद, कोरियोग्राफर केदार सुब्बा, फाइट मास्टर कुमार श्रेष्ठा, एडीटर एच.एस. गोहिल व सागर धावड़े तथा कैमरामैन सानू सिन्हा हैं।

इस फिल्म में 10 गाने हैं जिसे उदित नारायण, कल्पना, इंदू सोनाली, खुशबू जैन, सुशांत अस्थाना, राधा पाण्डे व अन्य ने गाये हैं। इस फिल्म में बिनोद श्रीवास्तव, मोनालिसा, कल्पना शाह, मनन तिवारी, सीमा सिंह, कविता, भाई ठाकुर, अली खान व अन्य की प्रमुख भूमिका है।

‘दरोगा चले ससुराल’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें आज के भ्रष्ट राजनीतिक तंत्र को दिखाया गया है। देश के सिपाही वर्दी पहनते वक्त कसम खाते हैं कि वे देश व समाज की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देंगे, लेकिन वे राजनेताओं के हाथ की कठपुतली बनकर रह जाते हैं। आम आदमी की रक्षा के बजाए उनको झूठे एनकाउण्टर में मार देते हैं और देश के माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। यह फिल्म आज की सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था पर एक कटाक्ष है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version