भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला रंग की शूटिंग पर सीमा सिंह ने रंग जमाया

रंग की शूटिंग पर सीमा सिंह ने रंग जमाया

0
Seema singh
Seema singh

भोजपुरी सिनेमा जगत की डांसिंग स्टार सीमा सिंह कहीं भी अपना रंग आसानी से जमा लेती हैं। यह देखने को मिला डीजे मूवी इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म रंग के सेट पर। जहाँ पर खलनायक संजय पाण्डेय के संग भोजपुरिया ठुमका लगाकर शूटिंग के माहौल को और भी रंगीन बना दीं। इस फिल्म सेट पर मौजूद सभी लोग सीमा सिंह के मनोरंजन के रंग में सराबोर हो गये। फिल्म मे युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और सिनेतारिका रीतिका की रोमांटिक जोड़ी है। इस फिल्म के निर्माता दीपक जैन हैं तथा निर्देशक बाली हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा है व छायांकन जगविंदर सिंह हुदल का है। मारधाड़ हीरा यादव का है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में अरविन्द अकेला ‘कल्लू’, रितिका, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, संजय वर्मा, गोपाल राय, जमील खान, पलक तिवारी, पूनम गुप्ता, श्रद्धा नवल की मौजूदगी है।

गौरतलब है कि हाल ही में बिहार और मुंबई में सफल प्रदर्शित निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. की भोजपुरी फिल्म राम लखन में सीमा सिंह के हास्य अभिनय व मनमोहक नृत्य दर्शकों को खूब लुभाया। इनके चाहने वाले सिनेप्रेमी सिनेमा हाल में इनकी अदाकारी पर तालियाँ व सीटियाँ बजाकर खूब आनन्दित हुए।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version