भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला निर्देशकों एवं एसोशिएसन के बीच सेतु बनी सी पी आई मूवीज

निर्देशकों एवं एसोशिएसन के बीच सेतु बनी सी पी आई मूवीज

0
CPI Movies
CPI Movies

हाल ही में में संपन्न हुए फिल्म निर्देशकों के चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल करने वाली अशोक पंडित गुट ने भोजपुरी व मराठी फिल्मो के निर्माण व फाइनेंस से जुडी कंपनी सी पी आई मूवीज व उनके कर्ता धर्ता सुजीत तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। अशोक पंडित गुट ने ट्रेड पत्रिकाओं में वाकायदा विज्ञापन देकर अपनी मंशा जताई है।
उल्लेखनीय है सी पी आई मूवीज ने चुनाव में अशोक पंडित गुट को खुलकर अपना समर्थन दिया था। चुनाव में २४ में से १८ स्थान अशोक पंडित गुट को मिला था . खुद अशोक पंडित एसोशिएसन के प्रेजिडेंट निर्वाचित हुए थे। मराठी व भोजपुरी फिल्मो से जुड़े सुजीत तिवारी के अनुसार , अशोक पंडित गुट में कर्मठ लोगो की भरमार है , जो निर्देशकों के हित में हमेशा अग्रसर रहते हैं। यही वजह थी की उन्होंने इस गुट को अपना समर्थन दिया था। फिल्म निर्देशकों के एसोशियेशन में ऐसे लोगो को रहना चाहिए जो अपने सदस्यों की कठिनाइयों को समझे और उसे दूर करें। उन्होंने अशोक पंडित गुट के आभार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की यह उनका बड़प्पन है। उन्होंने अशोक पंडित की तारीफ़ करते हुए कहा की ना सिर्फ फिल्म बल्कि समाज सेवा और सामाजिक मुद्दों पर भी अशोक पंडित हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने आशा जताई की सी पी आई मूवीज फिल्म निर्देशकों और एसोशियेशन के बीच सेतु का काम करेगी। सुजीत तिवारी के अनुसार , फिल्म निर्देशन एक कला है और फिल्म का सारा दारोमदार निर्देशकों के कंधे पर ही होता है , ऐसे में अगर उन्हें कोई कठिनाई आती है तो उसका असर फिल्मो पर पड़ता है। भोजपुरी की लगभग २० फिल्मो को प्रेजेंट कर चुकी सी पी आई मूवीज ने हमेशा से ही फिल्मो और उनसे जुड़े लोगो की हित का ध्यान रखा है , यही वजह है की आज सी पी आई मूवीज और सुजीत तिवारी की निर्विवाद छवि फिल्म निर्माण क्षेत्र में है। उनका मानना है की कोई भी फिल्म छोटी या बड़ी नहीं होती और फिल्म से जुड़े हर इंसान को बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए। इस हेतु ही उन्होंने मात्र डेढ़ साल पहले फिल्मो की आर्थिक कठिनाइयों को दूर कर उन्हें सिनेमा घरो तक पहुचाने का बीड़ा उठाया। उनके प्रयास से ही कई फिल्मे ना सिर्फ रिलीज़ हुई बल्कि अच्छा व्यवसाय किया।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version