भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रियेश सिन्हा ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स के वीर अर्जुन

प्रियेश सिन्हा ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स के वीर अर्जुन

0
Priyesh sinha
Priyesh sinha

प्रियेश सिन्हा के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर उभर कर सामने आयी है। अपने बेबाक अंदाज से प्रियेश सिन्हा अपने चाहने वालों के दिलों दिमाग में कुछ इस कदर बसे हुए हैं कि स्टेज प्रोग्राम से लेकर छोटे परदे की दुनिया में इनकी एक झलक पाने के लिए सभी बेक़रार रहते हैं। प्रियेश सिन्हा का एक अलग ही फैन्स का जत्था है, जो इन्हें भोजपुरी के सभी स्टारों से हटा कर एक अलग ही खेमे में खड़ा करता है।

प्रियेश सिन्हा की दर्शकों के बीच बनी छवि व लोकप्रियता को देखते हुए काॅरपोरेट जगत से भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में आयी ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स इनको लेकर दो फिल्में बनाने का प्रयोजन किया है। जिसमें ‘वीर अर्जुन’ और ‘ओम हर हर महादेव’ शामिल है। वीर अर्जुन में प्रियेश सिन्हा मुख्य भूमिका में है, जिसका निर्देशन का भार महुआ के बिजिनेस हेड राघवेन्द्र अस्थाना को दिया गया है। वहीं संगीत का जिम्मा मधुकर आनंद व कथा-संवाद की जिम्मेवारी राजेश पाण्डेय के कंधे पर है। जबकि मल्टी स्टारर फिल्म ‘ओम हर हर महादेव’ में प्रियेश सिन्हा के साथ मेगास्टार रवि किशन, संगीता तिवारी, गुंजन पंत, अमरीश सिंह, पायस पंडित को भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ देख पायेंगे। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग अक्टूबर माह से झारखंड के खूबसूरत वादियों में की जायेगी।

प्रियेश के चाहने वाले अब उनका दीदार मुख्य किरदार में भोजपुरी सिने जगत के रूपहले परदे पर कर पायेंगे। इस खबर से इनके चाहनेवालों ने खुशी का माहौल है। सभी ने प्रियेश को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version