भोजपुरी फिल्म जगत के भोजपुरिया सितारों की होली ने जम कर होली खेली। भोजीवुड की हॉट जोड़ी करण सिंह प्रिंस और अनारा गुप्ता ने मेगा स्टार रवि किशन के साथ होली वाली एक फोटो साझा की है। जिसमे तीनो रंग और गुलाल से ढके हुए हैं। जुबली स्टार निरहुआ ने होली के पांच सेकेण्ड का एक खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है जबकि फेसबुक पर एक बच्ची उन्हें रंग लगा रही है उस फोटो को डाला गया है। अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी इस साल जम कर होली खेली। अपने इंस्टाग्राम पर कोलाज बना कर उसे लगाया है । आम्रपाली दुबे भी सोशल मीडिया पर डाले अपने फोटो में रंगों से सराबोर नज़र आ रही है। राजू सिंह माही ने अपने कई फोटो रवि किशन, पवन सिंह सहित कई स्टार्स के साथ डाला है। खलनायक संजय पांडे ने रेम्बो राजा के सेट पर होली मनाया। उनके पोस्ट में अभिनेत्री प्रियंका पंडित, रितु सिंह और नवोदित अभिनेता संजीव मिश्रा के साथ नज़र आ रहे हैं। अभिनेत्री पूनम दुबे ने इस साल बनारस में होली मनाई। उन्होंने लंका गेट पर निकाली गई एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमे कई युवा नज़र आ रहे हैं । प्रियंका महाराज ने अपने कई फोटो फेसबुक पर साझा की है जिसमे वो अपने परिवार के साथ होली मनाते दिखी हैं। जिगर के निर्माता विकास कुमार, निर्माता अभिनेता प्रवेश लाल यादव भी होली के रंग में रंगे दिखे।
भोजपुरिया सितारों की होली
anjana singh holi photo
भोजपुरिया सितारों की होली
nirahuwa holi pic
pawan singh holi photo
ravi kishan holi photo
