भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरिया राजा पवन सिंह ने स्थापित किया रिकॉर्ड

भोजपुरिया राजा पवन सिंह ने स्थापित किया रिकॉर्ड

0
bhojpuriya raja pawan singh
bhojpuriya raja pawan singh

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक पवन सिंह ने यू ट्यूब पर एक रिकॉर्ड बनाया है। यंग्रीयंग मैन पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी मूवी भोजपुरिया राजा का एक गाना “छलकत हमरो जवनिया” ने रिकार्ड कायम करते हुए तीन करोड़ व्यूज पार कर लिया है। भोजपुरिया राजा पवन सिंह और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माये गये इस गाने को भोजपुरिया दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

भोजपुरी मूवी भोजपुरिया राजा पवन सिंह की 2016 के सफल फिल्मों में से एक है।

निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी भोजपुरी मूवी भोजपुरिया राजा के इस गाने को वर्ल्डवाईड रिकॉर्ड द्वारा रिलीज किया था। अब तक इस गाने को तीन करोड़ से अधिक संगीतप्रेमी देख चुके हैं। भोजपुरिया राजा साल दो हजार सोलह की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म के जरिये निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने निर्देशन के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाया है। गीतकार आजाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है मधुकर आनंद ने। जिसे अपनी सुरीली आवाज में गाया पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने। फिल्म भोजपुरी राजा के निर्माता सुधीर सिंह व सह निर्माता संदीप सिंह तथा बिजनेस मैनेजर विजय यादव हैं। पवन सिंह अपने चाहने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह मेरी सफलता, आप सबकी सफलता है। आज मैं जो कुछ भी हूं आप सबकी प्यार के बदौलत ही हूं। अपना प्यार व स्नेह बनाये रखियेगा। मैं हमेशा कोशिश करता रहूंगा कि अपने दर्शकों व श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन कर सकूं।”

भोजपुरिया राजा पवन सिंह का न्यूज़ देखने के लिये क्लिक करे

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version