भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म मुकद्दर की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता बालेश्वर सिंह

भोजपुरी फिल्म मुकद्दर की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता बालेश्वर सिंह

0
भोजपुरी फिल्म मुकद्दर की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता बालेश्वर सिंह
भोजपुरी फिल्म मुकद्दर की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता बालेश्वर सिंह

कई फिल्मों में अपनी कुशल अभिनय क्षमता से एक अलग पहचान बना चुके खल अभिनेता बालेश्वर सिंह आजकल भोजपुरी फिल्म मुकद्दर की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं। जहाँ इस फिल्म की शूटिंग में वे व्यस्त हैं, वहीं उनकी बतौर खलनायक कई भोजपुरी फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

एस.के. फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म मेकर वसीम एस खान की हो प्रोडक्शन भोजपुरी फिल्म मुकद्दर रोमांस और एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म के लेखक निर्देशक शेखर शर्मा हैं। इस फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे खलनायक का जो दर्शकों के सरप्राईज होगा। केंद्रीय भूमिका में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव हैं तथा दूसरे हीरो शमीम खान हैं। खेसारी लाल यादव के साथ बालेश्वर सिंह इसके पहले फिल्म दिल ले गईल ओढ़निया वाली में बतौर खलनायक काम कर चुके हैं।

भोजपुरी फिल्म मुकद्दर की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय व पर्यटन स्थलों पर उम्दा तकनिकी के साथ की जा रही है। संवाद अरविन्द तिवारी ने लिखा है। गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी के लिखे हुए गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार मधुकर आनंद ने। इस फिल्म में कुल आठ गाने हैं, जो बहुत ही मधुर है। हर वर्ग के संगीतप्रेमियों को ध्यान में रखकर फिल्म के गीत-संगीत तैयार किये गये हैं। दर्शको को काफी पसंद आएगी ये फिल्म फिल्म में छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य निर्देशन पप्पू खन्ना, संजय कोर्व का तथा मारधाड़ कौशल मोजिस का है।

भोजपुरी फिल्म मुकद्दर के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य भूमिका में बालेश्वर सिंह के साथ सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, शमीम खान, शुभी शर्मा, अनीता सहगल, प्रकाश जैस, अयाज खान, संजय वर्मा, नागेश मिश्रा, नीलम वशिष्ठ आदि हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version