पवन सिंह की एक्शन फिल्म सत्या की उत्तर प्रदेश में भी बम्पर ओपनिंग

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी एक्शन फिल्म सत्या ने मुंबई, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान, पंजाब में बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड बनाते हुए अब उत्तर प्रदेश में भी बम्पर ओपनिंग के साथ रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 30 सिनेमाघरों में दर्शक भारी भीड़ के साथ फिल्म देख रहे हैं। पवन सिंह और आइकॉन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। पवन सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वे ही बॉक्स ऑफिस के रीयल सुपरस्टार हैं। श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित व निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित भोजपुरी फिल्म सत्या होली के शुभ अवसर पर बिहार में प्रदर्शित की गई यह फिल्म शानदार सफलता के साथ तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है।

पवन सिंह की एक्शन फिल्म सत्या ने बॉक्स ऑफिस पर एक दिन में जहाँ सर्वाधिक व्यवसाय कर बिहार के सिनेमाघरों में अब तक के हाईएस्ट वन डे कलेशन का रिकार्ड बनाया है। वहीं मुंबई और बिहार मिलाकर सिर्फ एक सप्ताह में नेट एक करोड़ का व्यवसाय किया है।

पवन सिंह की एक्शन फिल्म सत्या के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ‘पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं।

मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मेहमान कलाकार भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा हैं।

आपन राय जरूर दीं