भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला धनतेरस पर भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला का फर्स्ट लुक लांच

धनतेरस पर भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला का फर्स्ट लुक लांच

0
भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला का फर्स्ट लुक
भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला का फर्स्ट लुक

भोजपुरी फिल्मो के स्टार दिनेश लाल निरहुआ की बतौर निर्माता उनकी अगली भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला का फर्स्ट लुक धनतेरस के अवसर पर लांच कर दिया गया है साथ ही फ़िल्म की रिलीज डेट भी घोषित हो गई है।

अभिनेता प्रवेश लाल यादव ने इसे निरहुआ एंटरटेनमेंट के फेसबुक पेज पर लांच किया है । घूंघट में घोटाला के पहले पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि यह ग्रामीण परिवेश की एक कॉमेडी फिल्म होगी । निरहुआ इंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ जबकि फ़िल्म की कहानी खुद निर्देशक मंजुल ठाकुर ने तैयार की है।

फ़िल्म के संगीतकार हैं मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती । फ़िल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने जबकि संवाद अरविंद तिवारी ने लिखा है । फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता है हरिकेश यादव ।

भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला के मुख्य कलाकार

भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला में प्रवेश लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित, किरण यादव, संजय पांडे, तेज बहादुर यादव, आशीष सेन्द्रे, हेम लाल कौशल, रीमा सिंह, समर्थ चतुर्वेदी आदि मुख्य भूमिका में हैं।

निर्माता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि भोजपुरी फिल्म घूंघट में घोटाला 9 फरवरी 2018 को सम्पूर्ण भारत मे एक साथ रिलीज होगी । निरहुआ ने बताया कि निरहुआ एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म बॉर्डर एक मल्टीस्टारर फ़िल्म होगी जिसकी शूटिंग नवंबर में की जाएगी ।

Bhojpuri movie Ghunghat mein ghotala poster relased on dhanteras

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version