भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमयर लीग सीजन 2

भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमयर लीग सीजन 2

0

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से सजी तीन सुपर स्टार्स की टीम आज से क्रिकेट के मैदान में एक दूसरे के सामने होंगे। भोजपुरिया सितारों की अपनी क्रिकेट लीग भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमयर लीग सीजन 2 की शुरुआत शनिवार से मुंबई में हो रही है। 24 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा । उल्लेखनीय है कि भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग यानि बी आई पी एल की संकल्पना पिछले साल प्रवेश लाल यादव ने की थी और पहला सीजन काफी सफल रहा था। सीजन 2 को वृहद् रूप देने के लिए उन्होंने एक कोर कमिटी का गठन कर इसका विस्तार कर दिया। कोर कमिटी में प्रवेश लाल यादव, विक्रांत सिंह, आदित्य ओझा, असगर खान, उदय तिवारी, विकास सिंह और धीरज शाह शामिल हैं। बी आई पी एल के मैनेजर हैं विकास सिंह वीरप्पन, कोच हैं संतोष सिंह व सत्तू सिंह और प्रचारक हैं उदय भगत व प्रशांत निशांत।

भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमयर लीग में तीन टीम है मनोज तिवारी इलेवन, रवि किशन इलेवन और निरहुआ इलेवन।

मनोज तिवारी इलेवन की टीम:-

मनोज तिवारी ( कप्तान ), खेसारी लाल यादव, उदय तिवारी, सुधीर सिंह, शैलेश सिन्हा, प्रकाश जैस, अयाज़ खान, वैभव राय, विकास सिंह, कुणाल तिवारी, इरफ़ान खान, अजय सिंह, अजोय शर्मा, सूर्या, मधुवेंद्र राय और रत्नाकर कुमार । मनोज तिवारी इलेवन के ओनर हैं मधुवेंद्र राय और रत्नाकर कुमार जबकि ब्रांड एम्बेसडर हैं रानी चटर्जी, काजल राघवानी, स्वीटी छावड़ा और नेहा श्री । टीम के कोच हैं नीरज पाठक ।

रवि किशन इलेवन की टीम:-

रवि किशन ( कप्तान ), विक्रांत सिंह राजपूत, अरविन्द अकेला कल्लू, असगर खान, इमरान कुरैशी, सरफराज खान, कुणाल आदित्य, अभय सिन्हा, संतोष यादव, समर्थ चतुर्वेदी, दिलीप पांडे, मुकेश कुमार, राहुल खान, हीरा यादव और देव सिंह । रवि किशन इलेवन के ओनर है प्रवेश लाल यादव जबकि ब्रांड एम्बेसडर हैं पाखी हेगड़े, मोनालिसा, मधु शर्मा और पूनम दुबे । टीम के कोच हैं अभय राय ।

निरहुआ इलेवन की टीम:-

दिनेश लाल यादव ( कप्तान ), प्रवेश लाल, आदित्य ओझा , यश मिश्रा, नामित तिवारी, सुशील सिंह, जय यादव, अकबर नकवी, अजय श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, नीलेश पांडे, सोनू सिंह, श्याम देहाती, करण पांडे और दिनेश यादव। निरहुआ इलेवन की ब्रांड एम्बेसडर है आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, शुभी शर्मा और सीमा सिंह जबकि ओनर हैं प्रवेश लाल यादव व नीलेश पांडे। टीम के कोच हैं सौरभ सिंह।

bhojpuri industry premier league

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version