भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला अरविंद अकेला ‘कल्लू’ अभिनीत भोजपुरी फिल्म स्वर्ग 15 सितम्बर को होगी रिलीज

अरविंद अकेला ‘कल्लू’ अभिनीत भोजपुरी फिल्म स्वर्ग 15 सितम्बर को होगी रिलीज

0
अरविंद अकेला 'कल्लू' अभिनीत भोजपुरी फिल्म स्वर्ग
अरविंद अकेला 'कल्लू' अभिनीत भोजपुरी फिल्म स्वर्ग

भोजपुरी युवा स्टार व युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला ‘कल्लू’ अभिनीत भोजपुरी फिल्म स्वर्ग अगले शुक्रवार यानी 15 सितम्बर बिहार सहित कई राज्यों में रिलीज की जा रही है।

राम इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता रामअवध वी प्रजापति तथा निर्देशक शाद कुमार व राजेश पटेल हैं। फिल्म का ट्रेलर ‘टीम फिल्म भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया है, जो पहले से ही दर्शकों के बीच पॉपुलर हो चुका है।

भोजपुरी फिल्म स्वर्ग में अरविन्द अकेला कल्लू, आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, ऋतू सिंह, निधि झा और आइटम क्वीन सीमा सिंह फिल्म के गानों में दर्शकों को मनोरंजन करने वाले हैं।

भोजपुरी फिल्म स्वर्ग के लेखक लालजी यादव हैं। फिल्मों के जानेमाने गीतकार प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी, श्याम देहाती और मुन्ना दूबे ने फिल्म के गीत को लिखा है जबकि भोजपुरी के मशहूर संगीतकार छोटे बाबा और श्याम देहाती ने मधुर संगीतों से सजाया है। कला नाजिर खान व नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ हीरा यादव का है। फिल्म के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं तथा प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

अरविंद अकेला ‘कल्लू’ अभिनीत भोजपुरी फिल्म स्वर्ग के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, स्टाईलिश स्टार आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दूबे, अभिलाषा, संजय पाण्डेय, गोपाल राय, अनूप अरोड़ा, किरण यादव, पल्लवी आदि हैं। मुख्य आकर्षण डांसिंग क्वीन सीमा सिंह हैं और मेहमान कलाकार बबली गर्ल ऋतू सिंह और लूलिया गर्ल निधि झा हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version