भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म सिंह भईया का ट्रायल शो

भोजपुरी फिल्म सिंह भईया का ट्रायल शो

0
भोजपुरी फिल्म सिंह भईया का ट्रायल शो

सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म सिंह भईया का ट्रायल शो मुंबई के पिक्सेल डी मिनी थियेटर में फिल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियों के बीच किया गया। भोजपुरी सिनेमा में एक नये युग का रूप देने के लिए निर्मित की गई फिल्म सिंह भईया समाज की कुव्यवस्था व दो मुँही राजनीति के खिलाफ एक आंदोलन है। दर्शकों के मनोरन्जन के साथ साथ दर्शक दीर्घा के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ते हुए एक सशक्त सन्देश भी छोड़ेगी। इस फिल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आजाद सिंह हैं। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है।

भोजपुरी फिल्म सिंह भईया के मुख्य कलाकार

मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र में सिंह, संजय वर्मा, माया यादव, सत्य प्रकाश सिंह हैं तथा आइटम डान्स ग्लोरी और आयशा ने किया है। फिल्म के नायक सुजीत सिंह का किरदार बहुत ही दमदार व बेहद आकर्षक है। इनका न्यू लुक सिनेप्रेमियों को बहुत ही पसंद आयेगा। सिंह भईया की केंद्रीय भूमिका को जीवंत करने के लिए इन्होंने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शकों का इनको और फिल्म को बहुत प्यार व आर्शीवाद मिलेगा।

उल्लेखनीय है सिंह भईया का मुख्य किरदार निभा रहे सुजीत सिंह की सोच सिनेमा के माध्यम से समाज को जागरूक करना। इनका प्रयास है एक बेहतरीन सिनेमा बनाना, जिससे मनोरंजन के साथ साथ समाज को मैसेज भी मिले। सुजीत सिंह का जन्म 28 फरवरी 1986 ई० में बिहार के हाजीपुर के ग्राम जुड़ावनपुर में हुआ था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बिहार बोर्ड, पटना हुई थी। इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन इन्होंने राँची यूनिवर्सिटी, झारखण्ड की है। विगत 2008 ई० से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सुजीतसिंह अब तक नागपुरी फिल्म श्तोहे हमर जानश् एवं श्जनम जनम कर नाताश् तथा भोजपुरी फिल्म जुड़ गईल बंधन में सशक्त अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा भोजपुरी और नागपुरी भाषा में लगभग 50 म्यूजिक वीडियो में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। इनके होम प्रोडक्शन के बैनर सुजीत सिंह प्रोडक्शन से निर्मित भोजपुरी फिल्म सिंह भईया शीघ्र ही प्रदर्शित होगी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version