भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला होली पर होगी प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म सत्या

होली पर होगी प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म सत्या

0
superstar pawan singh and akshra singh in bhojpuri film satya
superstar pawan singh and akshra singh in bhojpuri film satya

निर्देशक सुजीत कुमार सिंह इन दिनों श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म सत्या की शूटिंग गुजरात के भुज के खूबसूरत स्थलों में करके पूरी कर लिये हैं। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करने व एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही इस फिल्म में दर्शकों को पवन सिंह का खतरनाक एक्शन अवतार के साथ साथ नया लुक भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आइकॉन क्वीन अक्षरा सिंह हैं। इन दोनों के ऊपर एक से बढ़कर एक गाने और दृश्य को फिल्माया गया है जो की किसी बॉलीवुड के फिल्मांकन से कम नही। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा में पहली बार निर्देशक सुजीत कुमार सिंह दो दिन तक हेलीकॉप्टर से शूटिंग किये हैं। साथ ही दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं। भोजपुरी फिल्म सत्या के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख श्पप्पूश् हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं।

गौरतलब है कि बिहार के वैशाली जिला के बेलवर (सती स्थान) ग्राम निवासी सुजीत कुमार सिंह सन् 1990 में मुंबई आकर अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत बॉलीवुड के कई बड़े निर्देशकों हामिद अली, अशोक गायकवाड, विपुल शाह, विजय रेड्डी, अनिल गांगुली, हेमा मालिनी आदि के साथ बतौर सहायक निर्देशक की थी। उसके बाद सन् 2000 में भोजपुरी सिनेजगत की तरफ अपना रूख किये। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय के साथ मुख्य सहायक निर्देशक भोजपुरी फिल्म कन्यादान से शुरुआत किया। उसके बाद निर्माता निर्देशक रमाकान्त प्रसाद की कई सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में सह निर्देशक रह चुके हैं। इन्द्रा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले निर्मित संजय सिंह राजपूत की राकेश मिश्रा अभिनीत जान तेरे लिये से सुजीत कुमार सिंह स्वतंत्र निर्देशन की शुरुआत किये, परंतु पावर सुपरस्टार पवन सिंह अभिनीत वसुंधरा मोशन पिक्चर प्रा लि की भोजपुरिया राजा के हिट होने के साथ ही उन्हें कुशल निर्देशक के रूप में अलग पहचान मिली। इस फिल्म के जरिये वे एक सफल निर्देशक के रूप में भोजपुरी सिनेजगत में स्थापित हो चुके हैं। जहाँ उनके निर्देशन में किशोरी फिल्म्स की धड़कन निर्माणाधीन है, वहीं इसी बैनर की भोजपुरी फिल्म गर्व, पंडित और पठान, वान्टेड की शूटिंग शीघ्र ही की जायेगी। इन सभी फिल्मों में लाखों सिनेप्रेमियों के दिल की धड़कन पावर स्टार पवन सिंह केन्द्रीय भूमिका में हैं।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version