भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग समाप्त

भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग समाप्त

0
भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग समाप्त
भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग समाप्त

रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह की शूटिंग गोवा हाईवे के पास नागोठणे के पाली ग्राम में पूरी की गई है।

फिल्म की एडिटिंग मुंबई शुरू हो गई है। फिल्म ’सखी के बियाह’ में केंद्रीय भूमिका में पॉपुलर अदाकारा रानी चटर्जी के साथ गायक से नायक बने सुनील सागर की रोमांटिक जोड़ी नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो हैं। फिल्म का उम्दा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक नन्द किशोर महतो। कार्यकारी निर्माता सुनील शर्मा हैं।

भोजपुरी फिल्म सखी के बियाह के नाम के अनुरूप ही कथा, पटकथा, संवाद और गीत सत्यप्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं। उनके लिखे चुटीले संवाद सिनेप्रेमियों को खूब लुभाएगा। संगीतकार ओम झा ने मधुर गीतों को कर्णप्रिय संगीत से संवारा है। फिल्म का गीत – संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बना है। छायांकन एस जहांगीर, नृत्य संजय कोर्बे, कला राम बाबू का है।

मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर, दीपक सिंह, अर्चना प्रजापति, गोपाल राय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, भास्कर ताठे, अनूप लोटा, मनी सम्राट, स्वीटी सिंह इत्यादि हैं। आईटम सांग सीमा सिंह का है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version