निर्माता हलचल सिंह ने अपने डांस से मचाई धूम

0
भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।

मैनास प्रोडक्शन प्रा. ली. के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “सजना मंगिया सजाईदा हमार” की शूटिंग अभी खत्म ही हुई थी कि निर्माता हलचल सिंह ने पार्टी भी आर्गेनाइज कर दी जिसमें फिल्म के निर्देशक ओम प्रकाश यादव और संगीतकार राकेश निराला के साथ-साथ फिल्म के सभी कलाकार और टेक्निशियन ने भी शिरकत की।

पार्टी में फिल्म की हीरोइन नेहा श्री भी बखूबी तैयार होके आई और उनके हुस्न पे सब फिदा हो गये। फिल्म के बाकि कलाकार भी पूरी तैयारी से आये औरये खूबसूरत समां तब पूरा हुआ जब निर्देशक साब ने एक्शन बोल के पार्टी में म्यूजि़क को अपनी फिल्म के गीतों से रस दिया। हर चीज़ जैसे गूंज सी उठी और बस फिर क्या था हलचल सिंह जी जो कि फिल्म के निर्माता है उन्होंने भी अपने छरहरे डांस से धूम मचा दी।

इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं कन्हैया कुशवाहा और डाॅ. कुलदीप सिंह, निर्माण नियंत्रक – शादाब सिद्धकी, नृत्य निर्देशक – मयंक-अशोक, कैमरा मैन – विनोद शर्मा।

इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं – अरविंद अकेला कल्लू, नेहा श्री, दीपू राज, अर्चना सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, अमित, प्रिति सिंह, शफीक़ रंगरेज, चंदन कश्यप एवं सुरेन्द्र पाल।

 

आपन राय जरूर दीं