भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला पवन सिंह और अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार 1 दिसंबर...

पवन सिंह और अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार 1 दिसंबर को होगा रिलीज

0
पवन सिंह और अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार
पवन सिंह और अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार

श्रेयस फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व पावर स्टार पवन सिंह और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार 1 दिसंबर से बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, मुंबई और नेपाल के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन की जायेगी।

बिहार और झारखंड में इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीण सिन्हा रिलीज कर रहे हैं। मेगा बजट की इस फिल्म के निर्माता जाने माने फिल्म मेकर प्रेम राय हैं। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है। लेखक धनंजय कुमार हैं। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन पवन सिंह नये लुक में दर्शकों को बहुत रोमांचित करने वाले हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाली है। साथ ही अरविन्द अकेला कल्लू भी एक अलग अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। नवोदित शिखा चौधरी इस फिल्म से सिनेजगत में पदार्पण कर रही हैं।

यह फिल्म भरपूर एक्‍शन, ड्रामा और रोमांस वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले से ही दर्शकों के बीच बहुत सराहा जा रहा है। पवन सिंह कहते हैं कि बहुत ही बे‍हतरीन फिल्‍म बनायी गयी है। यह फिल्म देखकर दर्शकों को बहुत आनंद आयेगा। फिल्म के निर्माता प्रेम राय ने कहा कि हमने दर्शकों के भरपूर मनोरंजन को ध्यान में रखकर फिल्म का निर्माण किया है। उम्मीद है कि दर्शक खूब आनंदित होंगे।

भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार के निर्देशक अजय कुमार का कहना है कि फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। फिल्‍म के सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। गीत मनोज मतलबी, आर आर पंकज, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखे हैं जबकि संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खान, नृत्य निर्देशन रामदेवन, मारधाड़ बाजीराव का है। कला अंजनी तिवारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह हैं। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं।

भोजपुरी फिल्म सईयां सुपरस्टार के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, राज प्रेमी, संजय यादव, कृष्णा कुमार, बृजेश त्रिपाठी, मनीष चतुर्वेदी, संजय वर्मा, अभय राय, सलिल सुधाकर, सकीला मजीद, इला पांडेय, धामा वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुधाकर मिश्रा, रश्मि शर्मा, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, जफर खान, एच.एस. द्विवेदी, रागिनी राय, सोनी पटेल, शिवेश तिवारी, राकेश सिंह, मोनू आदित्य सिंह, सोनी झा, माही तिवारी, तमन्ना सिंह, सपना श्रीवास्तव आदि हैं।

Bhojpuri film Saiyan Superstar starring Pawan Singh and Akshara Singh will be released on December 1.

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version