भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म रंगीला की शूटिंग शुरू

भोजपुरी फिल्म रंगीला की शूटिंग शुरू

0
bhojpuri film rangeela shooting started
bhojpuri film rangeela shooting started

आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म रंगीला की शूटिंग गुजरात में बड़ी ही जोरो-शोरो से की जा रही है, दर्शको के चहिते एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। निर्माता दुर्गाप्रसाद मजूमदार द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म का निर्देशन रवि सिन्हा द्वारा किया जा रहा है, इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ तनुश्री, पूनम दुबे, सोनिया मिश्रा, अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आएँगे।

कई फिल्मे कर चुके अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू इस फिल्म में एक नए लुक में नजर आएँगे, इस फिल्म का निर्देशन कर रहे निर्देशक रवि सिन्हा ने बताया ‘रंगीला’ इस फिल्म की कहानी काफी अलग और हटकर बनाई गई है जिसमें दर्शको को उनके चहिते स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू एक नए अवतार में दिखाई देंगे साथ ही साथ फिल्म में दर्शको को काफी नयापन दिखाई देगा। निर्माता दुर्गाप्रसाद मजूमदार हमेशा ही ऐसी फिल्मे लेकर आते है जो दर्शको का भरपूर मनोरंजन करे’

फिल्म के गानो की बातकी जाये तो सभी गाने काफी कर्णप्रिय और मधुर है जिनमे संगीत जाने-माने निर्देशक और गीतकार राजकुमार आर. पांडेय द्वारा दिया गया है और गीत लिखे है लालजी यादव ने, फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version