भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 का ट्रेलर लांच

भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 का ट्रेलर लांच

0
भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2
भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2

भोजपुरी फिल्‍म नथुनिये पे गोली मारे का सिक्‍वल भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 का ट्रेलर एक अगस्‍त 2017 को लांच होगा। ये जानकारी देते हुए फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव ने बताया कि ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार में पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली पर आधारित है। इस फिल्‍म का बैकग्राउंड स्‍कोर भी यूपी बिहार ही है। इससे पहले ‘नथुनिये पे गोली मारे’ भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर डूपर हिट रही थी। बाद में जब इस बड़ी हिट ‘नथुनिये पर गोली मारे’ के सिक्‍वल की घोषणा हुई, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 के मुख्य कलाकार

फिल्‍म में भोजपुरी इंडस्‍ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, इनुश्री, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, सी पी भट्ट, आइटम गर्ल सीमा सिंह नजर आएंगी। बता दें कि नच बलिए में विक्रांत की जोड़ीदार मोनालिसा इस फिल्‍म में मुख्‍य आकर्षण होंगी।

मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी रह चुकी हैं और दोनों ने बिग बॉस के दौरान ही शादी कर ली थी। दिव्‍य शक्ति इंटरटेंमेंट और मरूती फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्म नथुनिये पे गोली मारे 2 को अभय सिन्‍हा के साथ श्री ओमकार आटर्स लेकर आ रहे हैं। फिल्‍म में गीत – संगीत अशोक कुमार दीप की है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version