भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला प्रदीप लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म खून भरी मांग

प्रदीप लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म खून भरी मांग

0
Bhojpuri Film khun bhari mang
Bhojpuri Film khun bhari mang

ग्रीन चीली मीडिया एण्ड फिल्म प्राइवेट लि के बैनर तले बनने जा रही है, मल्टी स्टार भोजपुरी फिल्म “खून भरी मांग” लेकर आने वाले हैं निर्माता वितरक प्रदीप भईया जिनकी पहली फिल्म “विधाता” थी जिसमें दिनेश लाल यादव एवं रवि किशन की मुख्य भूमिका थी।

“खून भरी मांग” प्रदीप भईया की दूसरी फिल्महै। जिसका निर्देशन राजकुमार आर पाण्डेय 27 नवम्बर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एव बांदा में
शुरू करने जा रहे है। इस फिल्म में आज के सुपरहीट गायक से नायक बने खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में नजर आयेंगें। जिनकी नायिका होगी पाखी हेगड़े,
मोनालिसा शुभी शर्मा एवं अंजना सिंह। इस फिल्म का संगीत भी निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय जी ने तैयार किया है। इस फिल्म में कुल ग्यारह गाने हैं फिल्म
पूरी तरह से महिला प्रधान एक्शन फिल्म है।

इस फिल्म में खेसारी लाल यादव एक अलग भूमिका में अभिनय करते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म को संतोष मिश्रा ने लिखा है। खून भरी मांग दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनायी जा रही है। फिल्म मे एक्शन कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल संगीत भी दिखाया जायेगा। पाखी हेगड़े, मोनालिसा शुभी शर्मा ,अंजना सिंह,अवधेश मिश्रा,संजय पाण्डे,मनोज टाइगर,मंटू लाल,।

प्रदीप लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म खून भरी मांग

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version