भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला आ गया भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ का फर्स्ट लुक

आ गया भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ का फर्स्ट लुक

0
भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ का फर्स्ट लुक

प्रियंका चोपडा ने क्षेत्रीय फ़िल्म निर्माण की ओर कदम बढ़ाया तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले जिस फ़िल्म के निर्माण की घोषणा की थी वह थी भोजपुरी फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी । फ़िल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही । अब उनकी दूसरी भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ भी बन कर तैयार है ।

शुक्रवार को फ़िल्म का ऑफिशियल फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया। पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ के निर्माता है प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉ नेहा शांडिल्य जबकि लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा । फ़िल्म की सह निर्मात्री हैं डॉ नीला मालती अखौरी, एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल जबकि कैमरामैन है राकेश रोशन सिंह ।

काशी अमरनाथ के संगीतकार हैं मधुकर आनंद जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, आज़ाद सिंह व श्याम देहाती । कार्यकारी निर्माता है रविन्द्र मनोहर व महेश उपाध्याय, तकनीकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी और मार्केटिंग हेड हैं अभिषेक चतुर्वेदी । जबकि प्रचारक है उदय भगत – रंजन सिन्हा ।

भोजपुरी फिल्म काशी अमरनाथ के मुख्य कलाकार

काशी अमरनाथ में मेगा स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अनूप अरोरा, हीरा यादव, तुषार व नवोदित सपना गिल मुख्य भूमिका में हैं ।

ऑफिसियल फर्स्ट लुक लांच के बाद शनिवार को मुम्बई में एक भव्य कार्यक्रम में फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा । निर्देशक सन्तोष मिश्रा ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को दीपावली के अवसर पर फ़िल्म सम्पूर्ण भारत मे एक साथ प्रदर्शित होगी ।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version