भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News भोजपुरी फिल्म जूनियर निरहुआ धरती के लाल

भोजपुरी फिल्म जूनियर निरहुआ धरती के लाल

0
भोजपुरी फिल्म जूनियर निरहुआ धरती के लाल

भोजपुरी फिल्म जूनियर निरहुआ धरती के लाल
भोजपुरी फिल्म जूनियर निरहुआ धरती के लाल
पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम चरण में अंसारी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म जूनियर निरहुआ धरती के लाल का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम चरण में चल रहा है। इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई और उत्तर प्रदेश के मऊ और गाजीपुर के रमणीय स्थलों पर की गयी है। इस फिल्म के निर्माता हैं मुख्तार अंसारी, एस.डी. गौतम और शेषनाथ यादव तथा निर्देशक मेराज खान हैं।

कथा-पटकथा संतोष कश्यप की है, संगीत राजेश गुप्ता, अनुज तिवारी व राज गाजीपुरी के हैं और गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, धर्मेन्द्र कवि और दुर्गावती, नृत्य निर्देशक संतोष कुमार,एक्शन दिलीप यादव एवं छायांकन दिलीप जाॅन का है। मुख्य कलाकार हैं-नवोदित मुन्नालाल यादव, पवन यादव, सागर, कृष्णा पांडेय, शंकर दयाल गौतम, राजकपूर शाही, मनोज टाईगर, कोकिला, मोनिका, अनुराधा, सोनी यादव, खुशबू चैबे, पायल, रानू और आईटम क्वीन सीमा सिंह।

मुन्नालाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव के भांजे हैं और पहली बार रजत पट पर पदार्पण कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म जूनियर निरहुआ धरती के लाल एक दबंग ठाकुर और एक किसान की पुरानी दुश्मनी की कहानी है। ठाकुर अपने दुश्मन के बेटे का अपहरण कर लेता है और उसे पालपोश कर गलत राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन इन्स्पेक्टर जूनियर निरहुआ, सत्यम और शिवम मिलकर कैसे उसके मंसूबों पर पानी फेरते हैं, यही है फिल्म की मूल कहानी।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version