भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फ़िल्म जगत के कॉमेडियन आनंद मोहन

भोजपुरी फ़िल्म जगत के कॉमेडियन आनंद मोहन

0
Comedian Anand mohan
Comedian Anand mohan

कोई भी फ़िल्म में जितना अहम् एक्शन, रोमांस और एंटरटेनमेंट जरुरी होता है उतना ही अहम् होता है फ़िल्म में कॉमेडी किरदार साथ ही फ़िल्म में जितना अहम् भूमिका हीरो हेरोइन और खलनायक की होती है उतनी ही अहम् भूमिका कॉमेडी एक्टर की होती है क्योंकि पुरे फ़िल्म में दर्शको के चेहरे पर मुस्कान लाने का पूरा जिम्मा कॉमेडियन पर ही होता है। आज हम बात कर रहे है भोजपुरी फ़िल्म जगत के एक ऐसे कॉमेडियन एक्टर की जिन्होंने अब तक सेकड़ो फिल्मो में अपनी भूमिका से लोगो को खूब हँसाया है हम बात कर रहे है कॉमेडियन आनंद मोहन की जिन्होंने भोजपुरी में कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मो में अपनी अदाकारी से लोगो का खूब मनोरंजन किया है।

भोजपुरी फ़िल्म जगत के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके कॉमेडियन आनंद मोहन इन दिनों अपनी कई फिल्मो को लेकर काफी व्यस्त है आनंद मोहन की फ़िल्म मेहंदी लगा के रखना, धड़कन, प्यार काहे बनाया राम ने, पवन राजा इन फिल्मो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द यह फिल्में प्रदर्शित होने वाली है आनंद मोहन की फ़िल्म बिहार तिहाड़, ये हमारा जान, तोहरे में बसेला परान, तोहरे खातिर इन फिल्मो की शूटिंग आनंद मोहन करने जा रहे है।
फिल्मो में आनंद मोहन द्वारा निभायी जानेवाली भूमिका हमेशा अपना छाप छोर जाती है और दर्शक उन्हें बहुत पसंद करते है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version