भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर

भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी पोस्ट प्रोडक्शन प्रगति पर

0
bhojpuri film herogiri
bhojpuri film herogiri

वैसे तो फिल्म मनोरंजन का साधन माना जाता है, मगर देखा जाय तो हर फिल्म में कोई ना कोई सन्देश छुपा होता है। ऐसे ही समाज को आईना दिखाने के लिए फिल्म हीरोगीरी का निर्माण किया जा रहा है। यश मूवी मेकर के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी पोस्ट प्रोडक्शन तेज गति से मुंबई में किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता निर्मल चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन जाने माने फिल्म निर्देशक मनोज एस तोमर हैं। सहायक निर्देशक हरीश गुप्ता, मुकेश ओझा हैं। गीतकार वीरेन्द्र पाण्डेय के लिखे गीतों को मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद ने संगीत से सजाया हैं। इस फिल्म का कथा, पटकथा वीरेन्द्र पाण्डेय ने लिखा है और संवाद लिखा है संजय राय ने।

फिल्म अभिनेता आनंद ओझा मुख्य भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ते नजर आएंगे। फिल्म में हीरो का किरदार बेहद ही दिलचस्प प्रस्तुत किया गया है। इनके साथ भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा काजल राघवानी और अर्चना सिंह बहुत ही आकर्षक किरदार में नजर आएँगी। छायांकन अरुण पलस्कर, कोरियोग्राफर जेडी, फाइट एक्शन चन्द्र पन्त का ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार आनंद ओझा, काजल राघवानी, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, पुष्पा वर्मा, रीतु पाण्डेय, विजय मिश्रा, जन्नत, सुनील दत्त पाण्डेय तथा संजय पाण्डेय हैं। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म आ रही है।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version