भोजपुरी के बढ़िया वीडियो देखे खातिर आ हमनी के चैनल सब्सक्राइब करे खातिर क्लिक करीं।
Home Bhojpuri Film Industry News Bhojpuri Film News | भोजपुरी मूवी मसाला भोजपुरी फिल्म गांव के लाल का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति की ओर

भोजपुरी फिल्म गांव के लाल का पोस्ट प्रोडक्शन समाप्ति की ओर

0
bhojpuri film gaon ke lal
bhojpuri film gaon ke lal

जैनब आर्ट मूवी कृत भोजपुरी फिल्म गांव के लाल का पोस्ट प्रोडक्शन गुरुकृपा स्टूडियो, आदर्श नगर, अंधेरी (प.), मुंबई में चल रहा है, जो पूर्णता के निकट है। इस फिल्म के निर्माता इं. ए.एन. त्रिपाठी व एम.ए. सिवानी और निर्देशक जगदीश सिंह हैं। फिल्म की कथा ए.एन. त्रिपाठी व पटकथा-संवाद संतराम का है। इसमें गीत सुभाष यादव, विश्वनाथ राजपुरी व दुर्गेश तिवारी, संगीत विजय नंदा और गायक-गायिका सलामत शेख, आलोक कुमार, इंदु सोनाली, अनामिका सिंह तथा पामेला जैन हैं। संपादन विनोद चैरसिया, नृत्य संतोष सर्वदर्शी, छायांकन डी.के. शर्मा और क्रियेटिव डायरेक्टर संतराम हैं।

सामाजिक समस्याओं पर आधुनिक संदर्भ में जन-जागृति पैदा करनेवाली यह फिल्म अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ एक आवाज़ बुलंद करती है। “गांव के लाल” में नौजवानों को एकजुट होकर समाज को एक नयी दिशा देने की प्रेरणा भी दी गयी है। इस संदेशपरक फिल्म के मुख्य कलकाकार हैं- सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रिया कपूर, विपिन सिंह, संतोष श्रीवास्तव, जूडी माइकल, जय तिलक, रीना मिश्रा, नजर, नीलम पांडेय और आईटम क्वीन सीमा सिंह।

NO COMMENTS

आपन राय जरूर दींCancel reply

Exit mobile version